Hanuman Chalisa

COVID-19 in India : देश में फिर बढ़े कोरोना के एक्टिव मरीज, 91 लाख के करीब संक्रमित

Webdunia
रविवार, 22 नवंबर 2020 (11:00 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए मामलों की तुलना में इसके संक्रमण से निजात पाने वाले लोगों की संख्या में कमी आने से सक्रिय मामलों में एक बार फिर से वृद्धि हुई है।इस बीच देश में कोरोना के मामले 90.95 लाख को पार कर गए हैं।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 1215 की वृद्धि हुई है जिससे यह संख्या बढ़कर 4,40,962 हो गई है। पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही थी लेकिन शुक्रवार को इस संख्या में 491 की वृद्धि हुई थी जबकि शनिवार को 4047 की कमी आई थी।

इस बीच देश में कोरोना के मामले 90.95 लाख को पार कर गए हैं लेकिन सुकून की बात है कि इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या में भी निरंतर इजाफा हो रहा है और रिकवरी दर बढ़कर 93.69 पर आ गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 45,209 नए मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा 90.95 लाख से अधिक हो गया है। इस दौरान 43,493 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 85 लाख को पार कर 85.21 लाख हो गई है।

इसी अवधि में 501 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,33,227 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर 4.85 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर भी 1.46 प्रतिशत पर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में सबसे अधिक वृद्धि महाराष्ट्र में हुई है।

महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में 1610 की वृद्धि हुई है जिसके बाद यह संख्या 80,878 हो गई है। राज्य में इस दौरान 62 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 46,573 हो गया है, वहीं अभी तक 16.47 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

जेवर एयरपोर्ट से शुरू हुई कमर्शियल उड़ानें, लखनऊ से पहली फ्लाइट ने किया सफल लैंडिंग

हिंदू नाम से महिलाओं को शादी का झांसा देने के आरोप में गिरफ्तारी, मोबाइल से मिले 8000 आपत्तिजनक वीडियो

अमेरिका-ईरान डील का असर: सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, कब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

LIVE: अमेरिका ईरान डील से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 1123 अंक बढ़ा

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

अगला लेख