Hanuman Chalisa

COVID-19 in India : देश में Corona जांच का आंकड़ा 9 करोड़ के पार, नए मामलों में आई कमी

Webdunia
बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (12:20 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक जांच कर संक्रमितों का पता लगाने की मुहिम में 13 अक्टूबर को परीक्षण का कुल आंकड़ा 9 करोड़ को पार कर गया और प्रति 10 लाख की आबादी पर जांच का औसत भी 65 हजार को लांघ गया।इस बीच सुकून यह है कि पिछले 5 सप्ताह से लगातार नए मामलों में दैनिक औसत आधार पर तेजी से कमी आई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से बुधवार को जारी आंकड़़ो में बताया गया कि देश में 13 अक्टूबर को कोरोना वायरस नमूनों की कुल जांच का आंकड़ा नौ करोड़ 90 हजार 122 पर पहुंच गया। इसमें से 11 लाख 45 हजार 15 जांच मंगलवार को की गई। देश में प्रति दस लाख की आबादी पर जांच का आंकड़ा भी बढ़ता हुआ 13 अक्टूबर को 65 हजार 216 हो गया।

कोरोना वायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिए देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक रोज में रिकार्ड 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच की गई थी। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 के भयावह रुप के बीच सुकून यह है कि पिछले पांच सप्ताह से लगातार नए मामलों में दैनिक औसत आधार पर तेजी से कमी आई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय के आज के आंकड़ो के अनुसार नौ से 15 सितंबर के दौरान रोजाना औसतन कोरोना के नए मामले 92 हजार 830 थे जो सात अक्टूबर से 12 अक्टूबर की अवधि में घटकर दैनिक 72 हजार 576 रह गए।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

फ्रांस के एवियन में पीएम मोदी, G7 समिट के इतर ट्रंप समेत इन ग्लोबल लीडर्स से होगी महामुलाकात!

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

अगला लेख