suvichar

COVID-19 in India : देश में Corona से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 56 लाख से अधिक

Webdunia
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020 (20:31 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 56 लाख से अधिक हो गई है जो विश्व में कोरोना मुक्त व्यक्तियों का सर्वाधिक आंकड़ा है तथा कोरोना से निपटने के लिए केन्द्र सरकार की रणनीति के तहत अब तक 8 करोड़ से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 80 लाख टेस्ट पिछले हफ्ते किए गए हैं। 

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को यहां नियमित स्वास्थ्य ब्रीफिंग में बताया कि देश में पिछले दो हफ्तों से सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दस लाख से कम रही है और मरीजों के ठीक होने की दर 84 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

उन्होंने बताया कि सप्ताह दर सप्ताह कोरोना मामलों के दैनिक औसत आंकड़ों में भी कमी आई है और 2 सितंबर से 8 सितंबर के बीच जहां पहले यह आंकडा 84,179 था अब वहीं 30 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच यह आंकडा प्रतिदिन औसत 77,113 रह गया है।

उन्होंने बताया कि देश के 25 जिले ऐसे हैं जिनका कोरोना से होने वाली कुल मौतों में 48 प्रतिशत योगदान है और ये आठ राज्यों में स्थित हैं। इनमें से महाराष्ट्र के 15 जिले हैं, कर्नाटक के दो, तमिलनाडु के सात, पश्चिम बंगाल तथा गुजरात के दो-दो तथा पंजाब, उत्तर प्रदेश और आंध्रप्रदेश का एक-एक जिला शामिल है।

भूषण ने बताया कि देश में कोरोना से होने वाली मौतों को लेकर सरकार काफी गंभीर है और सरकार का लक्ष्य इसे एक प्रतिशत तक लाना है। केरल ही एक ऐसा राज्य है, जहां कोरोना से होने वाली मौतों का प्रतिशत आंकड़ा एक से भी कम है।

देश में Corona पॉजिटिविटी दर 6.82 प्रतिशत : देशभर में अब तक कुल 8,10,71,797 कोरोना टेस्ट किए जाने के बीच राष्ट्रीय औसत कोरोना पॉजिटिविटी दर घटकर 6.82 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की मंगलवार को आयोजित नियमित प्रेस ब्रीफिंग में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि पॉजिटिविटी दर यह बताती है कि जितने लोगों के नमूने कोरोना टेस्ट के लिए लिए गए हैं, उनमें से कितने लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिविटी दर के साथ ही यह भी पता चलता है संक्रमण किस हद तक फैला है।

उन्होंने बताया कि साप्ताहिक आधार पर पिछले दो सप्ताह से पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट आ रही है। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर से 22 सितंबर के बीच पॉजिटिविटी दर 9.21 प्रतिशत थी, जो 23 सितंबर से 29 सितंबर के बीच घटकर 7.87 प्रतिशत और 30 सितंबर से छह अक्टूबर के बीच घटकर 6.82 प्रतिशत हो गई है।
भूषण ने बताया कि इससे पहले दो सितंबर से 22 सितंबर के बीच प्रति सप्ताह कोरोना पॉजिटिविटी दर में तेजी दर्ज की जा रही थी। दो सितंबर से आठ सितंबर के बीच पॉजिटिविटी दर 8.28 प्रतिशत, नौ सितंबर से 15 सितंबर के बीच 8.50 प्रतिशत और 16 से 22 सितंबर के बीच बढ़कर 9.21 प्रतिशत हो गई है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

नवीनतम

अगस्त में बारिश ने किया निराश, गर्मी ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड; सितंबर में भी कम बारिश का अनुमान

नेपाल: विनाशकारी बाढ़ से उबरने के लिए 4-5 अरब डॉलर की दरकार

LPG Price 1 September: सितंबर की शुरुआत में महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत 4 महानगरों में नए दाम

Top News 1 September: अगस्त में 125 साल की गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती, मेसी का संन्यास

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा पलटवार, वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता अदालत के फैसले को किया खारिज

अगला लेख