suvichar

COVID-19 in India : देश में दूसरी बार 1 दिन में Corona के 14 लाख से अधिक नमूनों की जांच

Webdunia
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 (11:09 IST)
नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) की रोकथाम के लिए कोविड-19 की अधिक से अधिक जांच मुहिम में 30 सितंबर को 14 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई और कुल परीक्षण का आंकड़ा साढ़े 7 करोड़ के पार हो गया। यह दूसरा मौका है जब एक दिन में 14 लाख से अधिक नमूनों की एक दिन में जांच की गई।

इससे पहले कोरोनावायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिए देश में दिन-प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सितंबर को रिकॉर्ड 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच की गई थी।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से गुरुवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि देश में 30 सितंबर को कोरोनावायरस नमूनों की जांच 14 लाख 23 हजार 52 रही और कुल आंकड़ा सात करोड़ 56 लाख 19 हजार 781 पर पहुंच गया।

देश में प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना जांच का औसत 54 हजार 773 है। देश में कोरोनावायरस का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था। छह अप्रैल तक कुल जांच की संख्या मात्र दस हजार थी। इसके बाद वायरस के मामले बढ़ने के साथ ही नमूनों की जांच में भी तेजी आई।
सात जुलाई को नमूनों की जांच संख्या एक करोड़ को छू गई और इसके बाद तेजी से बढ़ती गई। नमूनों की जांच ने 17 सितंबर को छह करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और अब नौ दिन में ही एक करोड़ से अधिक जांच से यह सात करोड़ को लांघ गया।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

नवीनतम

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

सागर में जहरीली शराब से मौतों के मामले सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

अगला लेख