Biodata Maker

COVID-19 in India : देश में Corona के मामले 60 लाख के पार, 50 लाख से अधिक लोग हुए स्‍वस्‍थ

Webdunia
सोमवार, 28 सितम्बर 2020 (16:51 IST)
4
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 82,170 नए मामले सामने आने से सोमवार को संक्रमितों की कुल तादाद बढ़कर 60 लाख पार कर गई, जबकि 74,893 लोगों के संक्रमणमुक्त होने के साथ देश में ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 50.17 लाख हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से 1,039 लोगों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 95,542 हो गई। देश में कोरोनावायरस बीमारी (कोविड-19) के 9,62,640 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 15.85 प्रतिशत है।

देश में कोरोनावायरस के कुल मामले 60,74,702 हो गए। अब तक 50,16,520 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। इससे देश में मरीजों के ठीक होने की दर 82.58 प्रतिशत तक पहुंच गई तथा मृत्यु दर घटकर 1.57 प्रतिशत रह गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में अब तक 7.20 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है। रविवार को 7.09 लाख नमूनों की जांच हुई थी। भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या ने 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार किया था, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 15 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार किया था।

देश में कोविड-19 मामलों को एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगा था, जबकि 10 लाख के पार जाने में 59 दिन अधिक लगे थे। 21 दिनों में मामले 10 लाख से 20 लाख तक पहुंच गए, फिर 30 लाख पार होने में 16 और दिन लगे, फिर 13 दिन में मामले 40 लाख के पार हो गए, 50 लाख का आंकड़ा पार करने में 11 और दिन लगे और फिर अगले 12 दिन में संक्रमण के मामले 60 लाख को पार कर गए।

देश में हुई 1,039 नई मौतों में से 380 महाराष्ट्र में, 80 तमिलनाडु में, 79 कर्नाटक में, 77 उत्तर प्रदेश में, 60 पश्चिम बंगाल में और 50 पंजाब में हुई हैं। आंध्र प्रदेश में 45 और लोगों की बीमारी के कारण मौत हो गई, इसके बाद दिल्ली में 42, छत्तीसगढ़ में 31, मध्य प्रदेश में 26 और केरल में 21 लोगों की मौत हुई है। असम में 17, हरियाणा में 16, राजस्थान में 15, ओडिशा में 14 और पुडुचेरी में 13 लोगों की मौत हो गई।

हिमाचल प्रदेश में कोरोनावायरस के संक्रमण से 11 लोगों की मृत्यु हो गई, इसके बाद गुजरात और गोवा में 10-10, झारखंड में नौ, उत्तराखंड में आठ और जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना में सात-सात लोगों की मौत हो गई।त्रिपुरा में तीन और मौतें हुईं, जबकि सिक्किम, चंडीगढ़ और बिहार में दो-दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लद्दाख में एक-एक मौत हुई है।

देश में हुई कुल 95,542 मौतों में से, महाराष्ट्र में सबसे अधिक 35,571 मौतें हुईं, इसके बाद तमिलनाडु में 9,313, कर्नाटक में 8,582, आंध्र प्रदेश में 5,708, उत्तर प्रदेश में 5,594, दिल्ली में 5,235 और पश्चिम बंगाल में 4,781 मौतें हुईं।

गुजरात में वायरस के संक्रमण से 3,416 लोगों की मौत हो गई, इसके बाद पंजाब में 3,238, मध्य प्रदेश में 2,207, राजस्थान में 1,441, हरियाणा में 1307 और जम्मू-कश्मीर में 1,132 लोगों की मौत हो चुकी है। तेलंगाना में अब तक 1,107 मौतें हुई हैं, जबकि बिहार में 888, छत्तीसगढ़ में 848, ओडिशा में 797, झारखंड में 679, केरल में 677, असम में 655 और उत्तराखंड में 574 लोगों की मौत हुई।

पुडुचेरी में 513 मौतें दर्ज की गईं, इसके बाद गोवा में 401, त्रिपुरा में 273, हिमाचल प्रदेश में 175 और चंडीगढ़ में 147 मौतें हुईं। मणिपुर में 64, लद्दाख में 58, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 53, मेघालय में 43, सिक्किम में 33, नगालैंड में 16, अरुणाचल प्रदेश में 14 और दादरा और नागर हवेली और दमन और दीव में दो लोगों की मौत हुई है।
मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें अन्य बीमारियों के कारण हुईं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि हमारे आंकड़ों का भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के आंकड़े के साथ मिलान किया जा रहा है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Budget 2026 : 9 बजट, 9 राज्यों की साड़ियां, निर्मला सीतारमण की साड़ी का 2026 में किस राज्य से था कनेक्शन

Stock Market Crash : बजट धमाका या बाजार को झटका, निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, क्या STT बना विलेन, क्यों मचा शेयर बाजार में कोहराम

Budget 2026 Defence: रक्षा बजट में 1 लाख करोड़ का इजाफा, सेना की बढ़ेगी ताकत

Union Budget 2026-27 : Nirmala Sitharaman का बजट धमाका! 10 बड़े ऐलान जिन्होंने सबको चौंका दिया

Old vs New Tax Regime: बजट 2026 के बाद कौन सी टैक्स व्यवस्था है आपके लिए बेस्ट?

सभी देखें

नवीनतम

SIR के खिलाफ Supreme Court पहुंचीं ममता बनर्जी, CEC ज्ञानेश के खिलाफ दायर की याचिका

ईरान के चाबहार प्रोजेक्ट बजट में नहीं मिला पैसा, बांग्‍लादेश पर गिरी गाज

केंद्रीय बजट को चिदंबरम ने बताया बकवास, पूर्व वित्तमंत्री बोले- आर्थिक सर्वे भूल गई सरकार...

T20 World Cup में नहीं होगा भारत-पाक मैच, Pakistan ने किया खेलने से इंकार

Budget 2026 : 9 बजट, 9 राज्यों की साड़ियां, निर्मला सीतारमण की साड़ी का 2026 में किस राज्य से था कनेक्शन

अगला लेख