Biodata Maker

COVID-19 in India : देश में Corona से 80 हजार से अधिक की मौत, 49 लाख के पार पहुंची संक्रमितों की संख्‍या

Webdunia
मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (01:31 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलों में हो रही लगातार वृद्धि से जहां संक्रमितों की संख्या 49 लाख से ऊपर निकल गई है, वहीं यह महामारी अब तक 80 हजार से अधिक जानें ले चुकी है। विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार देर रात तक 787 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 80,541 हो गई है। इस दौरान 65,641 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 49,10,644 हो गई है।

पिछले कई दिनों से संक्रमण के नए मामले 90 हजार से अधिक आ रहे हैं। महाराष्ट्र 2,91,256 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद कर्नाटक में 98,463 मामले और आंध्र प्रदेश में 93,204 सक्रिय मामले हैं। राहत की बात यह है कि इस दौरान कोरोना से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है जो अब 38,40,286 हो गई है।

देश में सक्रिय मामले 20.14 प्रतिशत और रोग मुक्त होने वालों की दर 78.20 प्रतिशत है जबकि मृतकों की दर 1.64 फीसदी है। पूरे विश्व में कोरोना महामारी की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है और इससे अब तक 2.90 करोड लोग प्रभावित हुए हैं तथा 924 लाख जानें जा चुकी हैं।

अमेरिका में इस वायरस से सबसे अधिक 65.21 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और अब तक 1.94 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भारत का स्थान है। तीसरे नंबर पर ब्राजील है जहां अब तक 43.30 लाख लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं तथा 1.31 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। मौत के मामले में ब्राजील अब भी दूसरे स्थान पर है।
महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 912 बढ़कर 2,91,256 हो गई तथा 247 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 29,788 हो गई। इस दौरान 15,789 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 7,55,850 हो गई। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात में नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए 11 नई 'नियोनेटल एंबुलेंस' शुरू

अगला लेख