shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

COVID-19 in India : देश में Corona के सक्रिय मामले साढ़े 9 लाख के पार

Advertiesment
Coronavirus
नई दिल्ली। देश में शुक्रवार देर रात तक कोरोनावायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामले 11 हजार से अधिक और बढ़कर 9.55 लाख के पार पहुंच गए हैं तथा कुल सक्रिय मामलों में 75 फीसदी से अधिक मामले 9 सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से आए हैं।

देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 9,55,029 हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का फिलहाल कुल सक्रिय मामलों में 50 फीसदी का योगदान है। महाराष्ट्र इस सूची में 2,71,000 से अधिक मामलों के साथ शीर्ष पर है जबकि उसके बाद कर्नाटक में 98 हजार से अधिक और आंध्र प्रदेश में 96,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं।

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक आज देर रात तक संक्रमण के 86,344 से अधिक नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 46 लाख के पार 46,46,069 हो गया। इस दौरान स्वस्थ लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ। देश में 73,057 कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 36,13,040 हो गई है। इसी अवधि में 949 कोरोना मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 77,253 हो गई है।

संक्रमण के मामले में भारत कोरोनावायरस से सर्वाधिक गंभीर रूप से प्रभावित अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर आ गया है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोनावायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 64.01 लाख के पार पहुंच गई है और अब तक 1.91 लाख से अधिक लोगों की इससे जान जा चुकी है।
ALSO READ: उत्‍तर कोरि‍या ने क्‍यों दिया लोगों को ‘शूट टू किल’ का आदेश?
कोरोनावायरस से प्रभावित देशों में अब तीसरे नंबर पर स्थित ब्राजील में अब तक 42.38 लाख लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं जबकि 1.29 लाख से अधिक के लोगों की मौत हो गई है। मौत के मामले में ब्राजील अब भी दूसरे स्थान पर है।
ALSO READ: यूपी के मंत्री जय कुमार कोरोना संक्रमित, राज्य में 16 मंत्री आ चुके हैं कोविड की चपेट में
महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत विभिन्न राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार चिंता की बात यह है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नए संक्रमितों में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।देश में सक्रिय मामले 20.55 प्रतिशत और रोग मुक्त होने वालों की दर 77.76 प्रतिशत है, जबकि मृतकों की दर 1.66 फीसदी है।

महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के रिकॉर्ड 24,886 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या आज रात बढ़कर 10 लाख के पार 10,15,681 पहुंच गई। इसके साथ चिंता की बात यह है कि सक्रिय मामलों का आंकड़ा 2.72 लाख के करीब पहुंच गया है।

राज्य में इस दौरान नए मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई तथा इस दौरान 14,308 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 7,15,023 हो गई है। राज्य में 339 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 28,724 हो गई है।
राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज घटकर 70.39 प्रतिशत रह गई जो गुरुवार को 70.72 फीसदी थी जबकि मरीजों की मृत्यु दर 2.82 फीसदी रह गई।चिंता की बात यह है कि राज्य में कोरोनावायरस के सक्रिय मामलों की संख्या आज 10,134 बढ़कर 2,71,566 हो गई जो गुरुवार को 2,61,432 रही थी।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

COVID-19 in Rajasthan : राजस्थान में Corona से 15 और लोगों की मौत, 1 लाख के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा