sundarkand

India Coronavirus Update : भारत में 24 लाख से अधिक Corona संक्रमित हो चुके हैं स्‍वस्‍थ

Webdunia
बुधवार, 26 अगस्त 2020 (17:09 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी से भारत में अब तक कुल 24,67,758 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और आज संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या इलाज करा रहे रोगियों की संख्या से 3.5 गुना से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत में कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर आज 76 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में संक्रमितों के ठीक होने की इतनी बड़ी संख्या से देश में मौजूदा मरीजों की संख्या यानी वास्तविक केसलोड कम हुआ है। वर्तमान में यह कुल संक्रमित मामलों का केवल 21.87% है।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले कई दिन से इस बीमारी से एक ही दिन में ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 60,000 से अधिक रहा है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 63,173 मरीजों के ठीक होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक कुल 24,67,758 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ठीक होने की इस रफ्तार का इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों के प्रतिशत और इसके मौजूदा मामलों के प्रतिशत के बीच का अंतर बढ़ाने में अहम योगदान रहा है।

भारत में कोविड-19 बीमारी के इस समय 7,07,267 मामले हैं जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 24,67,758 है यानी दोनों के बीच अंतर 17,60,489 पहुंच गया है। इसके साथ ही भारत में कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर आज 76.30% हो गई है।
मंत्रालय ने कहा, व्यापक तौर पर संक्रमण के युद्ध स्तर पर परीक्षण के जरिए संक्रमितों का शुरुआती पता लगाने और अस्पतालों में भर्ती मरीजों के कुशल क्लीनिकल उपचार के केंद्र और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के समन्वित प्रयासों ने लगातार कम होती मृत्यु दर के रूप में बेहतर नतीजे दिखाए हैं। यह आज की तारीख में 1.84% है, और इसमें लगातार गिरावट आ रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

प्रतापगढ़ में मातम: 100 साल पुराना मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 6 August: चांद से टकराया SpaceX Falcon 9, शेख हसीना की घर वापसी का ऐलान, MP में बस किराया बढ़ा

BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

SpaceX Rocket Moon Crash : 8,700 Kmph की रफ्तार से चांद से टकराया SpaceX रॉकेट का हिस्सा, वैज्ञानिकों ने टेलीस्कोप से रखी नजर, देखें Video

Sheikh Hasina Return : शेख हसीना ने किया ऐलान- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी, बोलीं- गिरफ्तारी या मौत का भी डर नहीं, भारत ने कार्यक्रम से क्यों बनाई दूरी

अगला लेख