Hanuman Chalisa

देशभर में कोरोना से 414 मौत; संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,380

Webdunia
गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (11:54 IST)
नई दिल्ली। देश में गुरुवार को कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 414 हो गई और मामलों की संख्या बढ़कर 12,380 तक पहुंच गई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने हालांकि, बताया कि कोविड-19 के 10,477 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है, जबकि 1,488 लोग ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है और एक विदेशी नागरिक अपने देश चला गया है। कुल मामलों में 76 विदेशी नागरिक शामिल हैं।
 
मंत्रालय के मुताबिक, बुधवार शाम से 22 मौतें हुई हैं। इनमें से महाराष्ट्र में 9, आंध्र प्रदेश में 6, गुजरात में 3, दिल्ली और तमिलनाडु में 2-2 और कर्नाटक में 1 मौत हुई है। अब तक कुल 414 मौतों में से, सबसे ज्यादा 187 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, इसके बाद मध्य प्रदेश में 53, गुजरात में 33, दिल्ली में 32 पर और तेलंगाना में 18 मौतें हुई हैं।
 
तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 14-14 लोगों के मारे जाने की सूचना है। पंजाब में 13 मौतें हुई हैं जबकि कर्नाटक में 12 मौतें हुई हैं और उत्तर प्रदेश में 11 मौतें हुई हैं। पश्चिम बंगाल में सात मौतें दर्ज की गई हैं।
 
जम्मू-कश्मीर में 4 लोगों की जान चली गई है जबकि केरल, हरियाणा और राजस्थान में 3-3 मौतें हुई हैं। झारखंड में 2 मौतें हुई हैं। मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई है।
 
मंत्रालय के सुबह के अपडेट के अनुसार, देश में सबसे अधिक मामलों की संख्या महाराष्ट्र में है, जहां 2,916 मामले हैं, इसके बाद दिल्ली में 1,578 और तमिलनाडु में 1,242 मामले हैं। राजस्थान में कोविड-19 के मामले 1,023 हो गए हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 987, गुजरात में 766 और उत्तर प्रदेश में 735 मामले हैं। तेलंगाना में 647 मामले, जबकि आंध्र प्रदेश में 525 और केरल में 388 मामले हैं।
 
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 300 हो गई है, कर्नाटक में 279, पश्चिम बंगाल में 231 और हरियाणा में 205 है। पंजाब में अब तक 186 संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
 
बिहार में कोरोना वायरस के 70 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 60 मामले हैं। उत्तराखंड में 37 लोग वायरस से संक्रमित हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में 35 मामले हैं। असम और छत्तीसगढ़ में 33-33 मामले दर्ज किए गए हैं। झारखंड में 28 मामले, चंडीगढ़ में 21 मामले और लद्दाख में 17 मामले दर्ज किए गए हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 11 मामले सामने आए हैं।
 
मेघालय, गोवा और पुडुचेरी से कोविड-19 के सात-सात मामले सामने आये हैं। मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले हैं, जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। मंत्रालय की वेबसाइट पर यह भी कहा गया कि नगालैंड के एक कोविड-19 मरीज को असम में स्थानांतरित कर दिया गया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

सभी देखें

नवीनतम

सतना के राजपरिवार में खूनी संघर्ष, पूर्व मंत्री एवं विधायक नागेन्द्र सिंह की बहू योगिता सिंह को गोली मारी

योगी मॉडल की नई सफलता, देसी गायों के दूध से तैयार उत्पाद बढ़ाएंगे सेना की प्रतिरोधक क्षमता

वोटर लिस्ट से कटा स्मृति ईरानी का नाम, अमेठी प्रशासन में मचा हड़कंप, मामले पर SDM ने दी सफाई

अहमदाबाद जिले की विरमगाम नगर पालिका में सरकारी नौकरी का अच्छा अवसर

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

अगला लेख