कोरोना से रिकवरी में भारत बना नंबर 1 देश, 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वायरस को मात दी

Webdunia
सोमवार, 12 जुलाई 2021 (08:47 IST)
नई दिल्ली। कोरोना से रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या भारत में रविवार को 3 करोड़ के पार हो गई। भारत सबसे ज्यादा रिकवरी के मामले में अब दुनिया में सबसे आगे है। दूसरे नंबर पर अमेरिका है। वहां 2.9 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। तीसरे नंबर पर ब्राजील है। यही तीनों देश कोरोना से दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

ALSO READ: कोरोना की तीसरी लहर से जंग के लिए RSS ने बनाई यह योजना, स्वयंसेवकों को दी जाएगी ट्रेनिंग
 
इस समय सबसे ज्यादा नए केस ब्राजील में मिल रहे हैं। 48 हजार लोगों में शनिवार को यहां संक्रमण की पुष्टि हुई। भारत में यह संख्या 41 हजार रही। अमेरिका काफी हद तक संक्रमण की रफ्तार पर काबू पा चुका है। इसी दिन यहां 14 हजार नए मामले दर्ज किए गए हैं।
 
भारत में अब तक कोरोना की दो लहरें आ चुकी हैं तथश पहली के मुकाबले दूसरी लहर ज्यादा घातक साबित हुई। इस दौरान भारत में एक दिन में दुनिया में सबसे ज्यादा नए केस मिले। पहली लहर का पीक 16 सितंबर 2020 को आया। उस दिन देश में कुल 97,860 केस आए। 6 मई 2021 को दूसरी लहर का पीक आया। उस दिन देशभर में 4,14,280 नए केस आए।


 
देश में अभी कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। इसके कमजोर पड़ने के साथ ही केंद्र सरकार ने तीसरी लहर का खतरा जता दिया है। SBI रिसर्च की एक रिपोर्ट में अगस्त में तीसरी लहर आने का दावा किया गया है। इसमें कहा गया कि थर्ड वेव का पीक सितंबर में आएगा। यह दूसरी लहर के पीक से दोगुना या 1.7 गुना ज्यादा होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dating App के जरिए दिल्ली की महिला से 18 लाख की ठगी, जालंधर में पकड़ाया आरोपी छात्र

NEET-UG का एंट्रेंस एग्जाम पेन और पेपर मोड में ही होगा : NTA का ऐलान

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

Republic Day परेड में इस बार Dhruv और Tejas नहीं आएंगे नजर, जानिए क्‍या है कारण...

Saif Ali Khan मामले में अब तक जो पता है, घर में क्यों घुसा था हमलावर, मेड ने कहा- मुझे बंधक बनाया, 1 करोड़ मांगे, मुंबई पुलिस ने किया खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

केजरीवाल का पीएम मोदी को पत्र, मेट्रो में छात्रों के लिए मांगी 50 फीसदी छूट

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव

World Bank का अनुमान, भारत की वृद्धि दर आगामी 2 वित्त वर्षों में रहेगी 6.7 प्रतिशत

कड़ाके की ठंड में एम्स के बाहर मरीजों से मिले राहुल गांधी, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

LIVE: नड्डा जारी करेंगे भाजपा का संकल्प पत्र, महिलाओं के लिए हो सकता है बड़ा एलान

अगला लेख
More