मुंबई में ऐप के जरिए लोग हासिल करेंगे आईसीयू बिस्तरों और वेंटिलेटर की जानकारी

Webdunia
गुरुवार, 18 जून 2020 (10:12 IST)
मुंबई। कोरोनावायरस महामारी के बीच मुंबई के लोग अब अस्पतालों में आईसीयू बिस्तरों और वेंटिलेटर की उपलब्धता के बारे में जानकारी एक नए मोबाइल ऐप के जरिए हासिल कर सकेंगे।
 
महापौर किशोरी पेडनेकर ने बुधवार को 'एयर-वेंटी' नाम के ऐप को लॉन्च करते हुए कहा कि इससे लोगों को आपात स्थिति में मदद मिलेगी। पेडनेकर ने बताया कि इस ऐप से लोग मुंबई के अस्पतालों में आईसीयू बिस्तरों और वेंटिलेटरों की उपलब्धता की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
ALSO READ: Special Story : कोरोनावायरस Vaccine की दौड़ में 5 संगठन सबसे आगे
उन्होंने बताया कि ऐप को शहर के आपदा नियंत्रण कक्ष के डैशबोर्ड से जोड़ा गया है और इसका लिंक मुंबई महानगरपालिका के ऐप के जरिए भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ऐप को गूगल प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकेगा। बुधवार तक मुंबई में कोरोनावायरस संक्रमण के 61,501 मामले और मृतक संख्या 3,242 थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत के रुख से घबराया पाकिस्तान, कर रहा है कायराना हरकत, अलर्ट एजेंसियों के आगे हुआ पस्त

Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक पर अगले सीजेआई के नेतृत्व वाली पीठ करेगी सुनवाई, 15 मई को होगा विचार

18 सालों में मांबा और कोबरा जैसे सांपों से 800 बार डसवाया, सुपर एंटीबॉडी से तैयार हो रही है जहर की दवा

इस गांव में आजादी के बाद पहली बार किसी स्‍टूडेंट ने पास की हाईस्कूल की परीक्षा

अगला लेख
More