rashifal-2026

प्लाज्मा थैरेपी से कोरोना का इलाज खोजने की कवायद, ICMR को मिले 99 आवेदन

Webdunia
सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (09:17 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण का प्लाज्मा थैरेपी से इलाज की खोज की अनुमति प्राप्त करने के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को अब तक देशभर से 99 विभिन्न संस्थानों के आवेदन मिल चुके हैं।
 
आईसीएमआर की ओर से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार 99 संस्थानों ने प्लाज्मा थैरेपी से इलाज की खोज में रुचि दिखाते हुए इस दिशा में जारी अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने की अनुमति मांगी है। आईसीएमआर ने गत 12 अप्रैल को कोरोना के इलाज संबंधी शोध को आगे बढ़ाने के लिए आवेदन मांगे थे।
ALSO READ: अब Corona की जांच सिर्फ 2.5 घंटे में, भोपाल की कंपनी की कोविड-19 जांच किट को ICMR की मंजूरी
इसमें आईसीएमआर की अगुवाई में होने वाले शोध कार्य में भागीदारी के लिए इन संस्थानों ने रुचि दिखाई है।
आईसीएमआर के शोध संबंधी मानकों को पूरा करने वाले संस्थानों को प्लाज्मा थैरेपी से कोरोना के इलाज की खोज के संयुक्त प्रयास में परिषद द्वारा भागीदार बनाया जाएगा।
 
इसके लिए चयनित संस्थानों को अपने स्तर पर शोधकार्य के लिए आईसीएमआर द्वारा वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। इसमें कोरोना के मरीजों पर भी उपचार के दौरान शोध किया जाता है।
 
ALSO READ: कोरोना वायरस के मरीजों में 20 प्रतिशत को ही होते हैं खांसी-सर्दी के लक्षण : ICMR
 
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के कारण उपजे वैश्विक संकट के मद्देनजर इसके संक्रमण को रोकने के लिए टीका, दवा और इलाज की विधि की खोज के दुनियाभर में प्रयास जारी हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में कानून नहीं, बम चलता है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ममता सरकार पर बड़ा प्रहार

India-US trade deal में क्या नया, व्हाइट हाउस के सुर क्यों पड़े नरम, फैक्टशीट में कौनसे बदलाव, दालों का जिक्र हटा, कितनी राहत

Epstein से पर्सनली कभी नहीं मिला, Island से मेरा कोई लेना-देना नहीं : हरदीप सिंह पुरी

Pakistan के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का संसद में बड़ा बयान, अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल किया

भारत को बेच दिया... शर्म नहीं आती? राहुल गांधी के भाषण से संसद में कोहराम

सभी देखें

नवीनतम

ट्रेनें ‘संवैधानिक’ जगह हैं, यहां कोई कंट्रोवर्सी नहीं, सिवाए मेरी गफलत और नाकारापन के

Shivam Mishra Bail: कानपुर, UP लेम्बोर्गिनी कार एक्सीडेंट केस, आरोपी शिवम मिश्रा को 20,000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत मिली

X पर दिखा CM योगी का नया 'अवतार', आखिर क्या है इसका रणनीतिक और राजनीतिक संदेश

अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर बड़ा खुलासा, क्‍या पायलट ने जानबूझकर बंद किया था फ्यूल स्विच?

रूस ने WhatsApp पर लगाया पूरी तरह से बैन, अमेरिकी दादागिरी का दिया करारा जवाब

अगला लेख