Hanuman Chalisa

Life after Corona: ‘लॉकडाउन’ या ‘नो लॉकडाउन’… अगले एक साल तक बदलना होगी ‘जीने की आदत’

नवीन रांगियाल
रविवार, 7 जून 2020 (15:02 IST)
कोरोना के साथ नई ज‍िंदगी जीने के 21 सूत्र ज‍िन्‍हें एक साल तक गांठ बांधकर रखना है

पूरी दुन‍िया कोरोना वायरस से जूझ रही है। कहीं ये खत्‍म हो चुका है तो कहीं यह अब भी इसका कहर जारी है। लेक‍िन ज‍िंदगी इसकी वजह से थम भी नहीं सकती। दुन‍िया हमेशा के ल‍िए बंद भी नहीं रह सकती। एक न एक द‍िन हमें बाहर न‍िकलना ही होगा। हमें कोरोना के साथ ही जीना सीखना होगा।

ऐसे में आईसीएमआर यानी इंड‍ियन कौंस‍िल ऑफ मेड‍िकल र‍ि‍सर्च ने एक बेहद ही महत्‍वपूर्ण गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन के मुताबि‍क आपके शहर में लॉकडाउन हो या न चाहे लॉकडाउन न हो। आपको अगले छह महीने से लेकर आने वाले करीब एक साल तक अपने जीने की आदत को ब‍िल्‍कुल बदलना होगा।

आइए जानते हैं आखिर क्‍या है आईसीएमआर की नई गाइड लाइन और कैसे एवं कब तक करना है इसे फॉलो।

आईसीएमआर ने अपने नए न‍ियमों में नई ज‍िंदगी जीने के 21 सूत्रों को शाम‍िल क‍िया है।

  1. कम से कम दो साल तक व‍िदेश की यात्रा नहीं करना है। करीब एक साल तक बाहर होटल का खाना नहीं खाना है।
  2. क‍िसी शादी या अनावश्‍यक समारोह में शाम‍िल नहीं होना है।
  3. देश के अंदर कोई अनाश्‍यक यात्रा नहीं करना है।
  4. एक साल तक क‍िसी भीड़ वाली जगह पर नहीं जाना है।
  5. सोशल ड‍िस्‍टेंस‍िंग का पूरी तरह पालन करना है।
  6. ज‍िसे खांसी या सर्दी है उस व्‍यक्‍त‍ि से दूर रहना है।
  7. फेस मास्‍क हमेशा अपने साथ रखना है।
  8. इस वर्तमान सप्‍ताह में पूरी तरह से सावधान रहना है।
  9. क‍िसी अन्‍य व्‍यक्‍त‍ि को अपने पास नहीं आने देना है।
  10. एक साल तक स‍िर्फ शाकाहारी भोजन ही करना है।
  11. करीब 6 माह तक स‍िनेमा मॉल और क्राउडेड इलाके या बाजार में नहीं जाना है। गार्डन और पार्टी भी अवाइड करना है।
  12. अपनी इम्‍युन‍िटी को मजबूत करना है।
  13. सेलून या ब्‍यूट‍ीपॉर्लर में जाते वक्‍त पूरी सावधानी बरतना है।
  14. क‍िसी भी व्‍यक्‍त‍ि के साथ अनावश्‍यक मीट‍िंग अवाइड करे।
  15. याद रखे क‍ि कोरोना वायरस अभी जल्‍दी जाने वाला है।
  16. बाहर जाते वक्‍त घड़ी फ‍िंगर र‍िंग बेल्‍ट का उपयोग न करें।
  17. टीशू पेपर और सेनेटाइजर हमेशा अपने साथ रखे।
  18. बाहर आने पर अपने जूतों को हमेशा ही बाहर रखे।
  19. बाहर से आने पर अपने हाथ- मुंह धोए या नहाए।
  20. जब आपको लगे क‍ि आप संक्रमि‍त के संपर्क में आए हैं तो तुंरत नहाए और डॉक्‍टर से म‍िले।
  21. इन सारे न‍ियमों को एक साल तक गांठ बांधकर रखे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

18 जून मौसम : 13 राज्यों में भारी बारिश-तूफान की चेतावनी, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

What is the TRAI DND app : स्पैम कॉल और फालतू प्रमोशनल मैसेज से मिलेगा छुटकारा, मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ा फायदा

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

अगला लेख