Hanuman Chalisa

देश भर में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का जश्न, मात्र 76 दिन में लगी वैक्सीन की 50 करोड़ खुराक

100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार, 5 राज्यों में लगे सबसे ज्यादा टीके

Webdunia
गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (10:42 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 टीकों की अब तक दी गई खुराकों की संख्या गुरुवार को 100 करोड़ के पार पहुंच गई। देशभर में इसका जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने भी दिल्ली के राम मनोहर अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्यकर्मयों को बधाई दी। देश में टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से हुई थी।
 
मोदी के जन्मदिन पर लगे सबसे ज्यादा टीके : पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को 2.5 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाकर भारत ने अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले 31 अगस्त को देश में 1.41 करोड़ टीके लगाए गए थे।
 
इस तरह तय किया 100 करोड़ का सफर : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में टीकाकरण मुहिम शुरू होने के 85 दिन बाद तक 10 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी थीं, इसके 45 और दिन बाद भारत ने 20 करोड़ का आंकड़ा छुआ और उसके 29 दिन बाद यह संख्या 30 करोड़ पहुंच गई।
देश को 30 करोड़ से 40 करोड़ तक पहुंचने में 24 दिन लगे और इसके 20 और दिन बाद छह अगस्त को देश में टीकों की दी गई खुराकों की संख्या बढ़कर 50 करोड़ पहुंच गई। इसके बाद उसे 100 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 76 दिन लगे।
 
इन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन : देश में टीकों की सर्वाधिक खुराक देने वाले शीर्ष 5 राज्यों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और मध्य प्रदेश शामिल हैं।
 
टीकाकरण के चरण : टीकाकरण मुहिम की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी और इसके पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए थे। इसके बाद दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण आरंभ हुआ था। टीकाकरण मुहिम का अगला चरण एक मार्च से आरंभ हुआ, जिसमें 60 साल से अधिक आयु के सभी लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीके लगाने शुरू किए गए।
 
देश में 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण एक अप्रैल से आरंभ हुआ था और 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण एक मई से शुरू हुआ।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

नवीनतम

भारत से सीख ले अमेरिका! ट्रंप ने की वोटर ID अनिवार्य करने की मांग, CEC ज्ञानेश कुमार का लिया नाम

हेमंत सोरेन के फैसले के बाद झारखंड में छात्र आंदोलन खत्म, लेकिन CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र

E20 पेट्रोल पर CEA नागेश्वरन ने उठाए सवाल, E-10 पर लौटने की दी सलाह

तारिक रहमान के गले की फांस बनता शेख हसीना का मुद्दा

Top News 18 August: JSSC-CGL रद्द, छात्र आंदोलन खत्म, मस्क को सरकार की दो टूक

अगला लेख