Dharma Sangrah

कोरोना लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग ने की आत्महत्या, रिपोर्ट आई 'नेगेटिव'

Webdunia
बुधवार, 8 जुलाई 2020 (16:41 IST)
जयपुर। कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के लक्षणों के चलते यहां के एक अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग ने बुधवार को दूसरे माले से कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि उनकी जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाए जाने के कुछ ही मिनट बाद उनकी रिपोर्ट आई थी जो 'नेगेटिव' थी। बुजुर्ग को इसकी जानकारी नहीं थी।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान कैलाशचंद शर्मा (78) के रूप में की गई है। उन्हें वायरस के लक्षणों के बाद यहां राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें सांस लेने की दिक्‍कत थी। पुलिस के अनुसार वे दूसरे माले से खिड़की से कूद गए।

पुलिस के अनुसार, कोरोनावायरस संक्रमण के लिए उनका नमूना कल लिया गया था और इसकी रिपोर्ट बुधवार को आई जिसमें उनमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है और मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) राहुल जैन ने कहा, बुजुर्ग के दूसरे माले से कूदने से पांच मिनट पहले ही अस्पताल को उनकी रिपोर्ट मिली जो 'नेगेटिव' थी। बुजुर्ग को यह पता नहीं था कि वे संक्रमित नहीं हैं। शर्मा को पहले एक अन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें आरयूएचएस अस्पताल भेजा गया।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोजतबा खामेनेई की कसम- अली लारिजानी की मौत का बदला लेंगे, रियाद में 2 बड़े धमाके, मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर

Pakistan अमेरिका के लिए सबसे बड़ा परमाणु खतरा': तुलसी गबार्ड की इस चेतावनी ने पूरी दुनिया में मचाया हड़कंप!

ईरान की चेतावनी, सऊदी अरब, यूएई और कतर में तेल ठिकानों पर करेगा हमला

यहूदी कब से हमारे पूर्वज और बाप हो गए, कांग्रेस के राजीव शुक्ला के करारे बोल

अकेले पड़े डोनाल्ड ट्रंप! न 'मागा' का साथ मिला न यूरोप का, क्या ईरान युद्ध बनेगा उनकी सबसे बड़ी भूल?

सभी देखें

नवीनतम

क्या उलझ गया US, डोनाल्ड ट्रंप को क्यों महंगी पड़ रही है लड़ाई, क्या ईरान को लेकर अमेरिका-इजराइल के रास्ते हुए अलग

योगी सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता को मिली ताकत

'नन्ही कली' कार्यक्रम में मैरीकॉम का बड़ा बयान: "बेटियों को सम्मान देना ही देश की असली तरक्की

Iran Crisis के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से भी खरीदेगा LPG, MEA ने बताया- 9000 से ज्यादा भारतीय थे ईरान में

महायुद्ध के बीच जानलेवा मेनिंजाइटिस का कहर, लंदन में 27 मरीज, हेल्थ अलर्ट जारी

अगला लेख