dipawali
✕

बड़ी खबर, हिलेरी क्लिंटन हुईं कोरोना से संक्रमित, खुद को किया होम क्वॉरंटाइन

Webdunia
बुधवार, 23 मार्च 2022 (10:51 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन कोरोनावायरस संक्रमण की जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाई गई हूं। हल्के लक्षणों के साथ मैं ठीक महसूस कर रही हूं। मैं इस बात के लिए आभारी हूं कि कोरोना वैक्सीन इस गंभीर बीमारी के खिलाफ हमें सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं इसलिए कृपया अपना टीकाकरण कराएं और बूस्टर डोज लगाएं, अगर अभी तक नहीं लगाया है तो।

ALSO READ: Coronavirus India Updates: 1 दिन में कोरोना संक्रमण के 1,581 नए मामले आए सामने, 33 मरीजों की मौत
 
उन्होंने इस दौरान अपने पति और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के टेस्ट रिपोर्ट के नेगेटिव आने की भी जानकारी दी और कहा कि वे ठीक हैं। क्लिंटन ने कहा कि जब तक पूरा घर साफ नहीं हो जाता है, तब तक के लिए उन्होंने खुद को क्वॉरंटाइन कर लिया है। ऐसे में अगर फिल्मों के सुझाव दिए जाएं तो इसकी सराहना की जाएगी। हिलेरी क्लिंटन का यह ट्वीट व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी के यह ऐलान किए जाने के घंटों बाद आया कि वे दूसरी बार कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

Air India की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी! टेकऑफ से पहले मिला नोट, यात्रियों में मचा हड़कंप

17 साल के इतिहास में पहली बार... गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली महिला कुलपति, जानिए कौन हैं प्रो. विजिता सिंह अग्रवाल

क्‍या डोनाल्‍ड ट्रंप को पहले से थी चीनी जासूस के साथ Nvidia CEO के अफेयर की जानकारी, फिर भी क्‍यों उन्‍हें ले गए चीन?

‘मैं अयोध्या के राम मंदिर क्यों जाऊं... मां सीता के साथ सही नहीं हुआ’: कीर्ति आजाद के बयान पर गरमाई सियासत

साल 2020 में कहर बरपाने के बाद फि‍र आया कोरोना का PJ.2.1 वेरिएंट, क‍ितना खतरनाक है नया कोरोना?

अगला लेख