स्वास्थ्य मंत्री का राहुल गांधी को पत्र- कोविड प्रोटोकॉल मानिए या भारत जोड़ो यात्रा रद्द करिए

Webdunia
बुधवार, 21 दिसंबर 2022 (10:57 IST)
नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए भारत सरकार एक बार फिर अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखकर भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि अगर यह संभव न हो तो यात्रा को देशहित में स्थगित करने का निर्णय लिया जाए।
 
स्वास्थ्य मंत्री ने पत्र में कहा कि राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन होना चाहिए। मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग कराया जाए और सुनिश्चित हो कि सिर्फ कोरोना के प्रति वैक्सीनेटेड लोग ही इस यात्रा में हिस्सा लें। यात्रा में जुड़ने से पहले और बाद में यात्रियों को आइसोलेट किया जाए।
 
इसी चिट्ठी में मंडाविया ने आगे कहा कि अगर कोरोनावायरस प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं हो तो सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोविड महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित करने का अनुरोध है।

<

Union Health Minister Mansukh Mandaviya y'day wrote to Congress MP Rahul Gandhi & Rajasthan CM Ashok Gehlot.

Letter reads that COVID guidelines be strictly followed during Bharat Jodo Yatra & use of masks-sanitiser be implemented; mentions that only vaccinated people participate pic.twitter.com/cRIyZz0DLY

— ANI (@ANI) December 21, 2022 >इस पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाई हुई है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More