Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्वास्थ्य मंत्री का राहुल गांधी को पत्र- कोविड प्रोटोकॉल मानिए या भारत जोड़ो यात्रा रद्द करिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें स्वास्थ्य मंत्री का राहुल गांधी को पत्र- कोविड प्रोटोकॉल मानिए या भारत जोड़ो यात्रा रद्द करिए
, बुधवार, 21 दिसंबर 2022 (10:57 IST)
नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए भारत सरकार एक बार फिर अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखकर भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि अगर यह संभव न हो तो यात्रा को देशहित में स्थगित करने का निर्णय लिया जाए।
 
स्वास्थ्य मंत्री ने पत्र में कहा कि राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन होना चाहिए। मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग कराया जाए और सुनिश्चित हो कि सिर्फ कोरोना के प्रति वैक्सीनेटेड लोग ही इस यात्रा में हिस्सा लें। यात्रा में जुड़ने से पहले और बाद में यात्रियों को आइसोलेट किया जाए।
 
इसी चिट्ठी में मंडाविया ने आगे कहा कि अगर कोरोनावायरस प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं हो तो सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोविड महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित करने का अनुरोध है।

इस पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाई हुई है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CoronaVirus Threat : आखिर कौन सा वैरिएंट मचा रहा है चीन में तबाही?