Hanuman Chalisa

हर्षवर्धन ने साधा मनमोहन पर निशाना, कहा- कांग्रेस शासित राज्य टीके पर जताते रहे संदेह

Webdunia
सोमवार, 19 अप्रैल 2021 (14:54 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 प्रबंधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनमोहन सिंह पर पलटवार करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को आरोप लगाया कि वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के लिए कांग्रेस शासित राज्य जिम्मेदार हैं जो कथित रूप से लोगों के टीकाकरण के बजाए टीकों पर संदेह जताने में व्यस्त थे।

ALSO READ: हर्षवर्धन का बड़ा बयान, 4.85 करोड़ को लगा कोरोना वैक्सीन, टीकाकरण की गति धीमी नहीं
 
उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश में कोविड-19 के हालात से निपटने के लिए रविवार को 5 उपाय सुझाते हुए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को पत्र लिखा था और इस बात पर जोर दिया था कि महामारी से मुकाबले के लिए टीकाकरण तथा दवाओं की आपूर्ति बढ़ाना महत्वपूर्ण होगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हर्षवर्धन ने दावा किया कि मनमोहन सिंह के पत्र तैयार करने वाले लोगों ने उनकी साख को नुकसान पहुंचाया है।

ALSO READ: डॉ. हर्षवर्धन का बड़ा बयान, Covid टीके पूरी तरह सुरक्षित, भ्रमित होने की जरूरत नहीं
 
हर्षवर्धन ने मनमोहन सिंह को ट्वीट किए गए एक पत्र में दावा किया कि डॉ. मनमोहन सिंह जी अगर आपकी सकारात्मक सहयोग की पेशकश और मूल्यवान सलाह को ऐसे कठिन समय में आपके कांग्रेस के नेता ही मान लें तो इतिहास आपका आभारी होगा। उन्होंने दावा किया कि ऐसा नहीं लगता कि आपकी पार्टी में और राज्यों में आपकी पार्टी की सरकारों में जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग आपके विचारों से सहमत हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

west bengal elections : चुनाव आयोग का TMC को सख्त अल्टीमेटम, 'बूथ जैमिंग' पर दी कड़ी चेतावनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठी उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस 2026 का किया शुभारंभ

संत रामपाल को हाई कोर्ट से मिली जमानत, हैरान कर देगी दूध से नहाने वाले बाबा की कहानी

ममता बनर्जी ने भवानीपुर से भरा नामांकन, हाई-वोल्टेज सीट पर सुवेंदु अधिकारी से मुकाबला

कंडोम से लेकर पैरासिटामोल तक की किल्लत! ईरान-अमेरिका युद्ध ने भारत में क्यों मचा दिया 'आर्थिक तूफान'?

अगला लेख