suvichar

चीन से बड़ी खबर, नए वायरस ‘हंता’ से एक की मौत

Webdunia
मंगलवार, 24 मार्च 2020 (16:23 IST)
चीन में अब हंता (hantavirus) नाम के एक नए वायरस से खबरों में है। इस वायरस से एक व्‍यक्‍ति की मौत का मामला सामने आया है। इस नए वायरस से सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा हुआ है।

कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद इस नए वायरस के बारे में सुनकर हर कोई दहशत में है।

बताया जा रहा है कि काम करने के लिए चीन के शाडोंग प्रांत जा रहे युवक को एक बस में मृत पाया गया। ग्‍लोबल टाइम्‍स ने इस घटना की जानकारी दी है। जांच में मृत व्‍यक्‍ति हंता वायरस से पॉजिटिव पाया गया था। इस खबर के बाद बस में सवार 32 अन्‍य लोगों की भी जांच की जा रही है।

चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्‍लोबल टाइम्‍स के इस घटना की जानकारी देने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।

सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि अगर चीन के लोग जानवरों को जिंदा खाना बंद नहीं करेंगे तो यह होता रहेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस की तरह से हंता वायरस घातक नहीं है। कोरोना की तरह यह हवा के रास्‍ते नहीं फैलता है। यह चूहे या गिलहरी के संपर्क में इंसान के आने से फैलता है। सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, 'चूहों के घर के अंदर और बाहर करने से हंता वायरस के संक्रमण का खतरा रहता है। यहां तक कि अगर कोई स्‍वस्‍थ व्‍यक्ति भी है और वह हंता वायरस के संपर्क में आता है तो उसके संक्रमित होने का खतरा रहता है।'

विशेषज्ञ कहते हैं कि हंता वायरस एक व्‍यक्ति से दूसरे व्‍यक्ति में नहीं जाता है, लेकिन कोई व्‍यक्ति चूहों के मल, पेशाब आदि को छूने के बाद अपनी आंख, नाक और मुंह को छूता है तो उसके हंता वायरस से संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। इस वायरस से संक्रमित होने पर इंसान को बुखार, सिर दर्द, शरीर में दर्द, पेट में दर्द, उल्‍टी, डायरिया आदि हो जाता है। इससे मरने वालों का आंकड़ा 38 प्रतिशत है।

सम्बंधित जानकारी

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

LIVE: हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री वेवर की मुलाकात

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

द्वाराहाट का मां दूनागिरी मंदिर: 8,000 फीट की ऊंचाई पर विराजमान शक्तिपीठ

गुजरात बोर्ड का बड़ा एक्शन! 10वीं-12वीं की कॉपी जांच में गलती करने वाले 3,334 शिक्षकों पर जुर्माना

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान और ‘नेशनल क्रश’ मेजर ऋषभ सांब्याल ने छोड़ी सेना, सामने आई वजह

अगला लेख