Hanuman Chalisa

ICMR के दिशा निर्देश, कोविड 19 के मृतकों की जानकारी उचित तरीके से करें दर्ज

Webdunia
सोमवार, 11 मई 2020 (14:48 IST)
नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों के अनुसार देश में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की मौत का कारण स्पष्ट तरीके से दर्ज किया जाएगा। कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखते समय मरीजों को निमोनिया, हृदय विकार और रक्तप्रवाह में थक्का जैसी बीमारियों का भी स्पष्ट वर्णन किया जाएगा।
ALSO READ: Corona virus संक्रमित लोगों का अध्ययन करेगा ICMR
कोविड-19 महामारी में मृत्यु के कारण को दर्ज करने के इसके महत्व को समझाते हुए आईसीएमआर ने कहा कि कोविड-19 एक नई बीमारी है और ऐसी महामारी है, जो सभी समुदायों और सभी देशों को प्रभावित कर रही है। भारत में इसके सुदृढ़ आंकड़ों की जरूरत है ताकि बीमारी से लोक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों का आकलन किया जा सके और समय पर इसकी स्वास्थ्य हस्तक्षेप योजना तैयार की जा सके।
 
भारत में कोविड-19 से होने वाली मौतों को उचित तरीके से दर्ज किए जाने के नए दिशा-निर्देशानुसार में आईसीएमआर ने कहा कि मौत का उचित कारण न पता चल पाने लेकिन कोरोना वायरस के लक्षण होने पर ऐसे मामले संभावित कोविड-19 मृतक श्रेणी में दर्ज किए जाएंगे।
 
दिशा-निर्देशों के अनुसार लक्षण होने लेकिन जांच रिपोर्ट लंबित होने पर यदि किसी व्यक्ति की मौत हो जाए तो उसे संदिग्ध मौत की श्रेणी में दर्ज किया जाएगा, वहीं लक्षण होने लेकिन जांच में कोविड-19 न होने की पुष्टि होने पर उन्हें क्लिनिकल तरीके से महामारी विज्ञान से निदान की गई कोविड-19 की श्रेणी में दर्ज किया जाएगा।
 
इसकी क्लिनिकल प्रस्तुति मामूली से गंभीर श्रेणी तक में होती है और बीमारी की गंभीरता, पुराना कोई रोग या मरीज की उम्र मौत के महत्वपूर्ण कारक हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण के 4,213 मामले सामने आए हैं जिससे सोमवार तक देश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 67,152 पर पहुंच गई, वहीं 97 लोगों की मौत के बाद कोरोना वायरस अब तक देश में 2,206 लोगों की जान ले चुका है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

हे राम! चढ़ावा चोरी के बाद अब 40% कमीशन के आरोप से गरमाई अयोध्या

श्री श्री रविशंकर को मिला लक्ज़मबर्ग शांति पुरस्कार, 182 देशों में शांति प्रयासों का सम्मान, करोड़ों लोगों को किया प्रेरित

RE-NEET पर कड़ी नजर, अहमदाबाद के 23 केंद्रों पर 10000 से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

अगला लेख