पाकिस्तान में Coronavirus की बढ़ती रफ्तार, अमेरिका ने दान किए 100 वेंटिलेटर

Webdunia
शनिवार, 4 जुलाई 2020 (20:48 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने शुक्रवार को बताया कि कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित 1,13,623 लोग स्वस्थ हो गए हैं और यह आंकड़ा देश में पहली बार संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या से अधिक हुआ है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोनावायरस के कुल 2,21,896 संक्रमितों में से अब तक 1,13,623 लोग स्वस्थ हो गए हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या कोविड-19 का इलाज करा रहे 1,08,273 मरीजों से अधिक है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने की जिद्दोजहद में लगे पाकिस्तान को अमेरिका ने 30 लाख डॉलर मूल्य के 100 वेंटिलेटर दिए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि सिंध में कोविड-19 के 89,225 पुष्ट मामलों में से 49,926 लोग स्वस्थ हो गए हैं जबकि पंजाब में 78,956 मरीजों में से 33,786 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। खैबर पख्तूनख्वां में 27,170 में से 14,715 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और बलूचिस्तान में 10,666 में से 5,073 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

राजधानी इस्लामाबाद में 13,195 संक्रमितों में से 8,264 स्वस्थ हो गए हैं। गिलगित-बाल्तिस्तान में 1,524 में से 1,173 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 1,160 में से 686 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि अभी तक इस वैश्विक बीमारी से 4,551 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 78 की मौत पिछले 24 घंटों में हुई। अन्य 2,479 मरीज गंभीर हालत में हैं। अधिकारियों ने पिछले 24 घंटों में 22,941 और लोगों की कोरोनावायरस के लिए जांच की। इसके साथ ही अब तक 13,50,773 लोगों की जांच की जा चुकी है।

इस बीच गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष सहायक डॉ. सानिया निश्तार ने कहा कि एहसास कैश कार्यक्रम के तहत पिछले 11 हफ्तों में 1.23 करोड़ से अधिक परिवारों की मदद की गई। इस कार्यक्रम के तहत हर गरीब परिवार को 12,000 रुपए दिए गए।

100 वेंटिलेटर दान : पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास की अमेरिकी एजेंसी (यूएसएआईडी) के जरिए पाकिस्तान को ‘एकदम नए एवं अत्याधुनिक वेंटिलेटर दान’ दिए हैं। वेंटिलेटर 2 जुलाई को कराची पहुंचे, जिन्हें पाकिस्तान में विभिन्न अस्पतालों में भेजा जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

क्या है पेजर? ब्‍लास्‍ट की कितनी थ्‍योरी, लेबनान में कैसे फटे 1000 पेजर, भारत में क्‍यों है दहशत?

जयराम रमेश का सवाल, गांधी और गोडसे के बीच कहां खड़े हैं मोदी?

सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक, हैकर्स ने चलाया क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ा वीडियो

स्कूल से लौट रही आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी

प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, आज की राजनीति में जहर घुल चुका है

अगला लेख
More