Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शादी के बाद दूल्हा Corona virus पॉजिटिव, दुल्हन के साथ 63 लोग क्वारंटाइन

Advertiesment
Groom
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में शादी के 3 दिन बाद 22 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद दुल्हन के साथ शादी समारोह में शामिल होने वाले 63 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जौहर तहसीलदार संतोष शिंदे ने बताया कि वह व्यक्ति प्रयोगशाला सहायक था और उसकी जांच शादी के पहले हुई थी लेकिन जांच रिपोर्ट शादी के बाद आई। दुल्हन के साथ शादी-समारोह में शामिल होने वाले 63 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। पालघर में अब तक कोविड-19 के कुल 1,911 मामले सामने आए हैं जिनमें से 61 लोगों की जान जा चुकी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सर्वदलीय बैठक में बोले गृहमंत्री शाह, मतभेद भूलकर मिलकर लड़नी होगी COVID-19 के खिलाफ लड़ाई