biodatamaker
✕

Corona Virus से जुड़ी अफवाहों पर अंकुश के लिए सरकार ने Whatsapp पर शुरू किया चैटबॉट

Webdunia
रविवार, 22 मार्च 2020 (00:28 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona Virus) पर अंकुश लगाने और सोशल मीडिया पर अफवाहों तथा गलत सूचनाओं को फैलने से रोकने के लिए मैसेज प्लेटफॉर्म Whatsapp पर एक चैटबॉट शुरू किया गया है। इस चैटबॉट के जरिए लोग कोरोना वायरस के बारे में सही जानकारी और सलाह पा सकते हैं।

इस चैटबॉट को 'मायगव कोरोना हेल्पडेक्स' नाम दिया गया है और +91 9013151515 नंबर पर Whatsapp संदेश भेजकर इससे जुड़ा जा सकता है। यहां कोरोना वायरस के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सभी सवालों के जवाब हैं, जैसे इसके लक्षण, बचाव के उपाए और हेल्पलाइन नंबर, क्षेत्रवार संक्रमण के मामलों की संख्या, सरकारी सलाह आदि।

सू्त्रों ने कहा कि इस चैटबॉट को जियो हैपटिक टेक्नालॉजीज ने विकसित और कार्यान्वित किया है, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी है। चैटबॉट एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जहां कृत्रिम बुद्धि के जरिए लोगों से बातचीत या लिखित संवाद किया जाता है। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

नवीनतम

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख