Hanuman Chalisa

ओमिक्रॉन को लेकर सरकार ने फिर दी चेतावनी, कही यह बड़ी बात

Webdunia
बुधवार, 5 जनवरी 2022 (19:51 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने कोविड के नए रूप ओमिक्रॉन के संक्रमण को हल्के में नहीं लेने की चेतावनी देते हुए कहा है कि स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और वरिष्ठ नागरिकों को कोविड टीके की अतिरिक्त खुराक वही होगी, जो टीका उन्होंने पहले लिया है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में सचिव लव अग्रवाल, नीति आयोग में स्वास्थ्य सदस्य डॉ. वीके पाल और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने बुधवार को यहां कहा कि ओमिक्रॉन को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। इससे बचने के लिए कोविड मानकों की सख्ती से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन को प्राकृतिक प्रतिरोधी क्षमता के टीके के रूप में लेने के घातक परिणाम हो सकते हैं।

 
अग्रवाल ने कहा कि देश में कोविड टीकाकरण चल रहा है और संक्रमण के घातक असर से बचने के लिए कोविड टीका अवश्य लेना चाहिए और कोविड मानकों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। देश में 90.8 प्रतिशत पात्र आबादी को कोविड टीके की पहली और 69.9 प्रतिशत को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग में 1 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। देश में 22 राज्यों में 90 पात्र आबादी को कोविड टीके की पहली खुराक और 19 राज्यों में 70 प्रतिशत पात्र आबादी को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

Jharkhand Rajya Sabha Election में कांग्रेस को बड़ा झटका, NDA समर्थित परिमल नाथवानी की जीत

UP में विकास योजनाओं का मिला लाभ, CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपे चेक

Ukraine Russia War : यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

मुख्यमंत्री योगी ने प्राकृतिक खेती में विशिष्ट कार्य करने वाले किसानों को किया सम्मानित

Ayodhya : कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

अगला लेख