Publish Date: Thu, 30 Sep 2021 (12:12 IST)
Updated Date: Thu, 30 Sep 2021 (12:16 IST)
पणजी। गोवा विधासनसभा के अध्यक्ष राजेश पटनेकर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। चिकित्सकों के अनुसार पटनेकर की हालत स्थिर है।
पूर्व विधायक एवं गोवा विधानमंडल मंच के उपाध्यक्ष विक्टर गोंजाल्विस ने बताया कि पटनेकर को बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया।
पटनेकर रापिछले एक सप्ताह में संक्रमित पाए गए तीसरे नेता हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में, भाजपा की गोवा इकाई के प्रमुख सदानंद तनावड़े और पार्टी के महासचिव (संगठन) सतीश धोंड संक्रमित पाए गए थे, और दोनों ही जीएमसीएच में भर्ती हैं।