Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पूर्व कांग्रेस सांसद कार्तिकेश्वर पात्रा का कोरोना से निधन

हमें फॉलो करें पूर्व कांग्रेस सांसद कार्तिकेश्वर पात्रा का कोरोना से निधन
, मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020 (17:31 IST)
भुवनेश्वर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कार्तिकेश्वर पात्रा का सोमवार रात निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे और कोरोना से संक्रमित थे। पारिवारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पात्रा घर पर क्वारंटाइन थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर कल रात यहां के एक अस्पताल में इलाज के लिए लाया जा रहा था। उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बालासोर के पूर्व सांसद पात्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है और शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की है। पटनायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
 
प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने पात्रा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी ने एक बहुत अच्छा संगठनकर्ता खो दिया। उनका निधन ओडिशा की राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
 
25 मई 1941 में बालासोर जिले के सुंदरवाडी गांव में जन्मे पात्रा कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 1971,1974 और 1980 में भोगराई विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। वे वर्ष 1991 में बालासोर संसदीय सीट से निर्वाचित हुए थे। पात्रा ने कालिंग कन्या समेत कई पुस्तकें भी लिखी हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Mumbai stock market : सेंसेक्स 600 अंक उछलकर 7 महीने के शिखर पर पहुंचा