dharma sangrah

निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस : कंपनियों को बड़ी राहत, IBC कानून में किया बदलाव

Webdunia
रविवार, 17 मई 2020 (12:00 IST)
नई दिल्ली। 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को 5वीं प्रेस कॉन्फ्रेंस ली।प्रोत्साहन पैकेज की पांचवीं किस्त में सात मुद्दों ‘मनरेगा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा, कारोबार, कंपनी अधिनियम को गैर-आपराधिक बनाने, कारोबार की सुगमता, सार्वजनिक उपक्रम और राज्य सरकारों से जुड़े संसाधन’ पर ध्यान। जानिए क्या बोलीं वित्त मंत्री सीतारमण...

- कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए IBC कानून में बदलाव किया।
- उन्होंने कहा, इन्सॉल्वेंसी प्रोसिडिंग्स शुरू करने के लिए मिनिमम थ्रेसहोल्ड लिमिट 1 करोड़ रुपए की जा रही है। यह अभी 1 लाख रुपए है।
- कोड के सेक्शन 240ए के तहत एमएसएमई के लिए स्पेशल इन्सॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन फ्रेमवर्क जल्द ही नोटिफाई किया जाएगा।
- इन्सॉल्वेंसी प्रोसिडिंग्स की नई कार्यवाही के सस्पेंशन को 1 साल तक बढ़ाया जा रहा है।
- केन्द्र सरकार को कोविड19 संबंधी कर्जों को डिफॉल्ट की श्रेणी से बाहर रखने के लिए अधिकार दिए जा रहे हैं।
-बहुत सारे प्रवासी मज़दूर अपने गांव जा रहे हैं इसलिए हमने कुछ प्रावधान किए हैं ताकि अगर वो भी मनरेगा में जुड़ना चाहे तो नामांकन करा सकें। सरकार अब मनरेगा के लिए अतिरिक्त 40,000 करोड़ रुपए आवंटित करेगी।
- आज हमारे पास PPE के 300 से ज्यादा घरेलू निर्माता हैं, इस महामारी के आने से पहले हमारे पास PPE का 1 भी निर्माता नहीं था।
- हम पहले ही 51लाख PPE और 87 लाख N95 मास्क की आपूर्ति कर चुके हैं और 11.08करोड़ हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट की आपूर्ति कर चुके हैं।
-  नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम के तहत 2.81 करोड़ लाभार्थियों को 2,807 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। इसमें कुल 3000 करोड़ ट्रांसफर करना था।
-सरकार ने वापस लौट रहे प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार के अधिक अवसर मुहैया कराने को लेकर मनरेगा योजना को बजट के 61 हजार करोड़ रुपए से अतिरिक्त 40 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए।
- स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 50 लाख रुपए की बीमा योजना। महामारी एक्ट में बदलाव किया गया।
-6.81 करोड़ लोगों को मुफ्त गैस सिलेंडर मिला। 

-बिल्डिंग और कंसट्रक्शन का काम करने वाले 2.2 करोड़ मजदूरों को 3950 करोड़ रुपए दिए गए। 
-स्वास्थ्य पर सार्वजनिक खर्च बढ़ेगा, जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य संस्थानों में निवेश तेज किया जायेगा।
-पिछले 2 माह में कोरोना वायरस से जंग में हेल्थ संबंधी कदमों में राज्यों में 4113 करोड़ रुपए जारी किए गए।
-जरूरी सामानों पर 3750 करोड़, टेस्टिंग लैब्स और किट्स के लिए 550 करोड़ रुपए की घोषणा की गई।
- लैंड, लेबर, लिक्विडिटी और लॉ पर फोकस 
- पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत 6 मई तक 8.19 करोड़ पीएम किसान लाभार्थियों को 2000 रुपए की किस्त मिल गई।
- जनधन खाताधारक 20 करोड़ महिलाओं के खाते में पैसे पहुंच चुके हैं। 8.91 करोड़ किसानों के अकाउंट में 2-2 हजार रुपए भेजे हैं।
-12 लाख से ज्यादा EPFO खाताधारकों को लाभ हुआ।

-चौथी किस्त में कोल, डिफेंस, मिनरल, सिविल एविएशन, स्पेस, पावर सेक्टर के लिए बड़े रिफॉर्म का ऐलान हुआ
-आर्थिक पैकेज की तीसरी किस्त में वित्त मंत्री ने शुक्रवार को कृषि और उससे जुड़े सेक्टर के लिए 11 अहम ऐलान किए।
-बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़े ऐलान किए। इस दौरान उन्‍होंने MSME से लेकर, रियल एस्टेट कंपनियों और आम करदाताओं तक को राहत दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

नवीनतम

2017 से पहले तीन-तीन महीने नहीं पहुंचता था राशन : सीएम योगी

हंदवाड़ा में हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई से मचा हड़कंप

अमेठी की अर्चना त्रिपाठी बनीं सफल उद्यमी, 30 से 40 हजार रुपए प्रतिमाह कमा रहीं

बेटियों की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में शिक्षकों को मिलेगी खास ट्रेनिंग

योगी सरकार की FDI नीति का असर, यूपी में ₹2,078 करोड़ का बड़ा निवेश, 1,700 से ज्यादा रोजगार

अगला लेख