Hanuman Chalisa

अमेरिका में ओमिक्रॉन से पहली मौत, 1 सप्ताह में 6 गुना बढ़े मामले

Webdunia
मंगलवार, 21 दिसंबर 2021 (10:46 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के टेक्सास राज्य में कोरोना वायरस के नए ओमीक्रोन स्वरूप से एक मरीज की मौत हो गई। यह देश में संक्रमण के इस स्वरूप से मौत का पहला मामला है। यहां एक सप्ताह में ओमीक्रोन संक्रमण के मामलों में तकरीबन 6 गुना वृद्धि हुई है।

ALSO READ: ब्रिटेन से लेकर अमेरिका तक कई देशों में ओमिक्रॉन ने पकड़ी रफ्तार, WHO की जश्न टालने की अपील
हैरिस काउंटी पब्लिक हेल्थ द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, अमेरिका के टेक्सास राज्य में 50 वर्ष के आसपास के एक व्यक्ति की मौत हुई है। उसने टीके की खुराक नहीं ली थी और वह पहले भी कोविड-19 से संक्रमित हो चुका था। टीके की खुराक न लेने और खराब स्वास्थ्य के कारण इस व्यक्ति के कोविड-19 से गंभीर रूप से बीमार पड़ने का अत्यधिक खतरा था।
 
अमेरिका में अब कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और पिछले हफ्ते संक्रमण के 75 प्रतिशत नए मामले इसी स्वरूप से संक्रमित पाए गए। संघीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) के आंकड़े दिखाते हैं कि केवल एक सप्ताह में ओमीक्रोन संक्रमण के मामलों में तकरीबन 6 गुना वृद्धि हुई है। न्यूयॉर्क क्षेत्र में संक्रमण के नए मामलों में से अनुमानित रूप से 90 प्रतिशत मरीजों में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय दर से पता चलता है कि अमेरिका में पिछले हफ्ते ओमीक्रोन स्वरूप के 6,50,000 से अधिक मामले आए।
 
सीडीसी के अनुसार, जून के अंत से देश में संक्रमण के मामलों के लिए डेल्टा स्वरूप जिम्मेदार था। नवंबर के अंत तक कोरोना वायरस के 99.5 प्रतिशत से अधिक मामले डेल्टा स्वरूप के कारण आए थे।

ALSO READ: ट्रंप ने किया कोरोना का बूस्टर डोज लेने का दावा, भीड़ ने उड़ाया मजाक
बाइडेन के संपर्क में आया कर्मचारी कोरोना संक्रमित : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के हाल ही में संपर्क में आने वाला व्हाइट हाउस का एक कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। कर्मचारी 17 दिसंबर को बाइडेन के संपर्क में आया था।
 
बूस्टर डोज का सहारा : ओमीक्रोन स्वरूप के बारे में शुरुआती अध्ययनों से पता चलता है कि टीके की खुराक ले चुके लोगों को ओमीक्रोन से संक्रमित होने से बचने के लिए बूस्टर खुराक लेने की आवश्यकता पड़ेगी। हालांकि बूस्टर खुराक लिए बिना भी टीकाकरण से गंभीर रूप से बीमार पड़ने और मौत होने से बचा जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

NEET Re-Exam 2026 खत्म, पर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े हैं छात्र? जानें NTA का 'नो लीक' दावा और आगे क्या?

CM भूपेंद्र पटेल का युवाओं से आह्वान: विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करेगी युवा शक्ति

कूनो नेशनल पार्क में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चीता कमांड-कंट्रोल सेंटर का किया अवलोकन

1.25 लाख का इनामी लल्लन सिंह एनकाउंटर में ढेर, 7 हत्याओं का आरोपी था बिहार का कुख्यात बदमाश

BMW Accident: 251 Kmph की रफ्तार से दौड़ी कार एक्सप्रेसवे पर पलटी, दो युवाओं की दर्दनाक मौत

अगला लेख