Daily Horoscope
✕

350 किलोमीटर पैदल चलकर पुणे से परभणी पहुंचा, टेस्ट में निकला कोरोना पॉजिटिव

Webdunia
शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (07:24 IST)
औरंगाबाद। पुणे से 350 किलोमीटर पैदल चलकर परभणी पहुंचा एक युवक जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। यह महाराष्ट्र के परभणी जिले में कोरोना वायरस का पहला मामला है।
 
सिविल सर्जन डॉ. प्रकाश डेके ने बताया कि पुणे से पैदल चलकर जिले पहुंचा 21 साल का युवक कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।
 
उन्होंने बताया कि पुणे से करीब 350 किलोमीटर पैदल चल कर जिले में पहुंचने के बाद उसमें कोविड-19 के लक्षण दिखने पर उसे परभणी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला है। उसकी हालत स्थिर है। हमने उसके संपर्क में आए आठ-नौ लोगों का पता लगाया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

नवीनतम

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

'यह शिवजी की बरात नहीं, हुड़दंगियों की जमात...' राहुल गांधी के बयान पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

वैष्णो देवी में डेढ़ किमी लंबी कतारें, 4 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ संभालने की चुनौती

LIVE: बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया गठबंधन का मार्च, याचिका दाखिल करेंगे विपक्षी सांसद

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, दिल्ली-NCR समेत कई स्थानों पर तेज बारिश, IMD का अलर्ट

अगला लेख