ramcharitmanas

दिल्ली में कोरोना से पहली मौत, 294 एक्टिव केसेस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 31 मई 2025 (12:04 IST)
Corona Virus in Delhi : दिल्ल समेत देशभर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना वायरस 56 मामले सामने आए। यहां अब तक 294 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। राष्‍ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण की वजह से एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली में कोरोना से जिस मरीज की मौत हुई है वह पहले से कई बीमारी से पीड़ित था। 
 
इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कोरोना के मामले सरकार के संज्ञान में है। अस्पतालों में पूरी तरह से व्यवस्थाएं है। एडवाइजरी भी जारी की है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। किसी प्रकार की कोई घबराने की स्थिति नहीं है। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 30 मई तक देश भर में 2710 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं। संक्रमण की वजह से अब तक देश में 15 मरीजों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 84 नए मामले सामने आए जबकि राजस्थान में 15 नए मामले सामने आए हैं।
  
गौरतलब है कि देश में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच देश में 4 नए वैरिएंट मिले हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी सभी देशों को आगाह करते हुए कहा कि वह डब्ल्यूएचओ महानिदेशक की सिफारिशों को माने और अपने यहां वैक्सीनेशन प्रोग्राम को बंद न करें। हाई रिस्क वाले लोगों को वैक्सीन जरूर लगाएं।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावना : CM योगी

यूपी के स्टार्टअप्स को योगी सरकार का भरोसा, फाउंडर्स बोले- बढ़ेगा इनोवेशन का दायरा

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

अगला लेख