सोशल मीडिया पर विदिशा मेडिकल कॉलेज का भ्रामक वीडियो शेयर करने पर कांग्रेस विधायक पर FIR

विकास सिंह
गुरुवार, 13 मई 2021 (16:50 IST)
भोपाल। कोरोनाकाल में सोशल मीडिया पर गलत वीडियो शेयर करना विदिशा से कांग्रेस विधायक शंशाक भार्गव को महंगा पड़ गया है। विदिशा पुलिस ने कांग्रेस विधायक पर अफवाह फैलाने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के मुताबिक मिश्रा विदिशा विधायक शशांक भार्गव ने वॉट्सऐप ग्रुप (विदिशा टूडे कलम का हमला) में विदिशा मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं के संबंध में वीडियो जारी किया था,जबकि जाँच-पड़ताल में पाया गया कि वह तस्वीर मेडिकल कॉलेज विदिशा की नहीं हैं। उन्होंने बताया कि सुरेन्द्र चौहान की शिकायत पर सिविल लाईन थाने में अपराध क्रमांक 350/2021 धारा 188,505 भादंवि व 54 आपदा अधिनियम 2005 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।
 
गृहमंत्री ने कहा है कि भ्रम और अफवाह फैलाने वाला व्यक्ति कितना भी रसूखदार क्यों न हो, किसी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि लोगों को भ्रमित करने और अफवाह फैलाने वाले वीडियो को जारी करने के मामले में विदिशा विधायक  शशांक भार्गव के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
 
वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर भी मध्यप्रदेश को बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पन्ना में आदिवासी समुदाय से आने वाले लोगों की मौत होने पर कमलनाथ ने बिना तथ्यों की जांच और जानकारी लिए बिना झूठ बोल कर प्रदेश को बदनाम करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश पर संकट की घड़ी में भी कांग्रेस ओछी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। राहुल गांधी और कमलनाथ अपनी पूरी ऊर्जा देश और प्रदेश को बदनाम करने में लगा रहे हैं। कांग्रेस और उसके नेताओं से विनम्र आग्रह है कि वे अपनी कुछ ऊर्जा पीड़ित मानवता की सेवा में भी लगाएं तो बेहतर होगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: CM पद की शपथ लेने से पहले मरघट वाले हनुमान मंदिर पहुंचीं रेखा गुप्ता

विजेंद्र गुप्ता होंगे दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए BJP के उम्मीदवार

दुग्ध ब्रांड सांची की नए सिरे से होगी ब्रांडिग, GIS के दौरान अमित शाह के सामने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से होगा समझौता

यूक्रेन युद्ध को सुलझाने में अमेरिका की भूमिका को लेकर क्या बोले जेलेंस्की के सलाहकार?

शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता का वादा, 8 मार्च को महिलाओं के खाते में आएंगे 2500

अगला लेख
More