Biodata Maker

कोरोना से जंग : करीब 60 करोड़ को लगा कोविड वैक्सीन, 51 करोड़ की टेस्टिंग

Webdunia
बुधवार, 25 अगस्त 2021 (11:28 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस से जंग जारी है। अब तक करीब 60 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है जबकि कुल जांच का आंकड़ा 50 करोड़ के पार पहुंच गया है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में मंगलवार को 17,92,755 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसके साथ ही अब तक हुए कुल जांच की संख्या बढ़कर 51 करोड़ 11 लाख 84 हजार 547 हो गई है।
 
मंत्रालय के मुताबिक देश में टीकाकरण का काम भी युद्धस्तर पर जारी है जो अब 60 करोड़ के करीब पहुंच गया है। देश में मंगलवार को 61 लाख 90 हजार 930 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये तथा अब तक 59 करोड़ 55 लाख 04 हजार 593 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
ALSO READ: CoronaVirus India Update : कोरोना ने फिर डराया, 1 दिन में 37,593 नए मरीज, महामारी से 648 की मौत
 
उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटे में 37,593 नए मामले सामने आए जबकि स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 34,169 ही रही। पिछले 24 घंटों में 648 लोग इस महामारी की वजह से मारे गए।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 3,25,12,366 हो गई। इनमें से 3,17,54,281 रिकवर हो गए। एक्टिव मरीजों की संख्‍या 3,22,327 हो गई जबकि 4,35,758 लोग मारे गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

AI Impact Summit में रोबोटिक डॉग विवाद : Galgotiyas University ने मांगी माफी, सरकार की कड़ी चेतावनी

सीएम योगी के 'टेंपल इकॉनमी मॉडल' से मजबूत हो रही यूपी की अर्थव्यवस्था

युद्ध और अस्थिरता से जूझ रहे देशों में बढ़ रही मातृ मृत्यु दर, WHO ने जारी की रिपोर्ट

पंजाब में दुल्हन पर नोटों की बारिश, 8.5 करोड़ कर दिए न्योछावर

Gujarat Budget 2026–27 Highlights: विकसित गुजरात की ओर एक बड़ा कदम, बजट की 10 बड़ी बातें

अगला लेख