Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Corona से जंग, इमरजेंसी सेवा में लगे लोगों को नेशनल हाईवे पर नहीं लगेगा टोल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Corona से जंग, इमरजेंसी सेवा में लगे लोगों को नेशनल हाईवे पर नहीं लगेगा टोल
, गुरुवार, 26 मार्च 2020 (07:50 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आपात सेवाओं के काम में लगे लोगों का काम आसान करने के लिए देश में अस्थायी तौर पर राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल नहीं लिया जाएगा।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'कोविड-19 को देखते हुए आदेश दिया जाता है कि देश के सभी टोल प्लाजा पर टोल लेने का काम बंद किया जाए। इससे आपात सेवाओं के काम में लगे लोगों को जरूरी समय बचाने में मदद मिलेगी।'
 
मंत्री ने कहा कि सड़कों का प्रबंधन और टोल प्लाजा पर आपात संसाधन की मौजूदगी पहले की तरह ही रहेगी। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सलाह दी थी कि वह देशव्यापी बंद के संबंध में गृह मंत्रालय के आदेश का पालन करें। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति को ‘अप्रत्याशित घटना’ के रूप में देखा जा सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि कोरोना के कहर को देखते हुए पूरे भारत में भी 21 दिनों के लिए लॉकडाउन घोषित किया है। सरकार ने गाइडलाइंस जारी कर कुछ सेवाओं को आपात सेवाएं घोषित किया है। खाद्यान्न, सब्जी, दूध जैसी रोजमर्रा की चीजे उपलब्ध कराने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में कैदियों की रिहाई का रास्ता खोल सकता है कोरोना