biodatamaker
✕

Corona से जंग, रोज 10 हजार मास्क बनाएगा भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी, हर हफ्ते तैयार होंगे 15000 फेस शील्ड

Webdunia
शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (10:23 IST)
वाशिंगटन। कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की भारी कमी के मद्दनेजर एक भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी ने रोजाना 10,000 मास्क और हर हफ्ते में 15,000 फेस शील्ड (चेहरे को सुरक्षा देने वाला उपकरण) तैयार करने की घोषणा की है।

इंडियाना राज्य के भारतीय-अमेरिकी गुरिंदर सिंह ने हाल ही में एक कंपनी बनाई है। सिंह की कंपनी ऐसे लोगों के लिए हर हफ्ते 1000 गाउन भी तैयार कर रही है, जिन्हें संक्रमण के इस दौर से निपटने के लिए बाहर जाना जरूरी होता है। साथ ही कंपनी के जरिए 300 परिवारों को रोजगार भी मिला है।

सिंह ने एक बयान में कहा, ' घरों में रहने वाले लोग ही इन उत्पादों को तैयार करते हैं और फिर पूरी साफ-सफाई के साथ इन्हें पैक और वितरित किया जाता है।'

46 वर्षीय सिंह के अभियान के चलते ही अमेरिकी अधिकारियों को सिखों की पगड़ी से जुड़े अपने नियमों में बदलाव करने को मजबूर होना पड़ा था। सिंह के प्रयासों के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। (भाषा)


सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख