Hanuman Chalisa

सावधान, बाजार में नकली कोरोना वैक्सीन की भरमार

Webdunia
मंगलवार, 15 दिसंबर 2020 (14:46 IST)
नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मास्क, सैनेटाइजर और सोशल डिस्टेसिंग की तमाम अपीलों के बाद भी इसकी गति लगातार बढ़ रही है। इसके एकमात्र इलाज अब वैक्सीन ही नजर आ रहा है। इधर अमेरिका में कोरोना वैक्सीन लगना शुरू हुई और दूसरी ओर इंटरनेट पर नकली कोरोना वैक्सीन की बाढ़ आ गई।
 
ग्लोबल साइबर रिसर्च ने चेतावनी देते हुए कहा कि इंटरनेट पर ऐसी कई पोस्ट मिली है जो इलाज के लिए कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने का दावा कर रही है। डार्कनेट पर कोरोना वैक्सीन 250 से 300 डॉलर में उपलब्ध है। यहां पर विज्ञापनों के माध्यम से वैक्सीन की सफलता के दावे भी किए जा रहे हैं। 
 
इंटरपोल ने पिछले हफ्ते चेतावनी दी थी कि ऑर्गनाइज्‍ड क्रिमिनल नेटवर्क्‍स कोविड वैक्‍सीन के नाम पर धोखाधड़ी कर सकते हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में इससे पहले भी नकली मास्क, नकली सेनेटाइजर से लेकर ऑक्सीजन लेवल चेक करने वाले नकली ऑक्सीमीटर एप तक बाजार में आ चुके हैं। भारत सरकार इस संबंध में लोगों को चेतावनी भी जारी कर चुकी है। इतना ही नहीं मध्यप्रदेश में तो नकली प्लाजमा चढ़ाने की वजह से कोरोना संक्रमित की मौत भी हो चुकी है। 
 
हाल ही में विश्व की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने एक बयान में कहा था कि इस माह के अंत तक देश में कोरोना वैक्सीन (Coronavirus vaccine) के आपात इस्तेमाल की अनुमति मिल सकती है और जनवरी से यहां टीकाकरण अभियान शुरू हो सकता है। ऐसे में नकली टीके से सावधान रहने की आवश्यकता है। 
 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भूकंप से वेनेजुएला में भारी तबाही, ट्रंप बोले- अमेरिका मदद के लिए तैयार

Top News 25 June: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, जापान में भी धरती डोली

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

क्षेत्रीय तनाव के बीच पकिस्तान बढ़ा सकता है रक्षा खर्च

भूकंप के भयानक झटकों से थर्राया वेनेजुएला, भारी तबाही, 10000 से ज्यादा की मौत!

अगला लेख