Hanuman Chalisa

Corona effect : MBBS पाठ्यक्रम में महामारी प्रबंधन भी हुआ शामिल

Webdunia
शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 (20:09 IST)
नई दिल्ली। भारत के शीर्ष चिकित्सा शिक्षा नियामक ने कोरोनावायरस (Coronavirus) जैसी महामारियों से उत्पन्न चुनौतियों के मद्देनजर डॉक्टरों को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए पाठ्यक्रम में एक नया हिस्सा जोड़ा है। इसके तहत मेडिकल छात्र अब एमबीबीएस पाठ्यक्रम में सामाजिक, कानूनी और अन्य पहलुओं के साथ महामारी प्रबंधन की पढ़ाई करेंगे।

निकाय के संचालक मंडल (बीओजी) ने कहा कि यह उम्मीद की जाती है कि एमबीबीएस पाठ्यक्रम में महामारी प्रबंधन का हिस्सा (मॉड्यूल) शामिल करने से ऐसा भारतीय चिकित्सा स्नातक सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी जो महामारी के दौरान डॉक्टर, नेता आदि के रूप में मानवता की सेवा करेगा।

कोरोनावायरस महामारी के कारण इसकी शुरुआत की गई है और इसका उद्देश्य उभरती बीमारियों से उत्पन्न चुनौतियों के लिए डॉक्टरों को तैयार करना है। कॉलेजों द्वारा अपनाए जाने वाले मॉड्यूल का विवरण भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) के अकादमिक प्रकोष्ठ और विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा तैयार किया गया है।
ALSO READ: खुशखबर, 2021 की शुरुआत में आ सकती है भारत में Corona की Vaccine
बीओजी के अध्यक्ष डॉ. वीके पॉल ने कहा कि यह महामारी प्रबंधन मॉड्यूल यह सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है कि एमबीबीएस छात्र न केवल बीमारी से निपटने में दक्ष हो सकें बल्कि इस तरह के रोग के प्रकोप से उत्पन्न होने वाले सामाजिक, कानूनी और अन्य मुद्दों का भी समाधान कर सकें।
ALSO READ: एंबुलेंस चलाकर डॉक्‍टर ने मरीज को पहुंचाया अस्पताल, लोग मान रहे हैं सच्‍चा Corona योद्धा
उन्होंने कहा कि कोविड-19 की शुरुआत और दुनियाभर में इसके तेजी से प्रसार ने हमारे डॉक्टरों में इन कौशलों को विकसित करने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: नड्‍डा से मिले प्रदर्शनकारी, गृहमंत्री अमित शाह के दफ्तर में अहम बैठक

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

NFSU का नया कीर्तिमान : साइबर फ्रॉड और वित्तीय धोखाधड़ी रोकने वाले MBA कोर्स में प्रवेश के लिए छात्रों की भारी भीड़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोधेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन कर किया अभिषेक

प्रदर्शनकारियों को मिला सपा सांसदों का साथ, डिंपल यादव समेत कई सांसद हिरासत में

अगला लेख