Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कर्नाटक में covid-19 से बुजुर्ग की मौत, मृतकों की संख्या 17 हुई

Advertiesment
Corona virus
बेंगलुरु। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में कोविड-19 से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या 17 हो गई है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति पिछले 3 साल से पार्किन्सन बीमारी से पीड़ित था और सोमवार को एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
ALSO READ: कर्नाटक में जंगलों से निकलकर सूनी सड़कों पर घूम रहे हैं जानवर
सुधाकर ने ट्वीट किया कि व्यक्ति को रविवार को बुखार होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीज की सोमवार सुबह 9 बजे मौत हो गई थी। पिछली रात 9 बजे जब रिपोर्ट आई तो उसमें पुष्टि हुई कि व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित था।
 
कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार शाम जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 400 के पार चली गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona Alert : साइलेंट किलर कोरोना से बचाएगा आपका इम्यून सिस्टम !