Hanuman Chalisa
✕

Corona virus: विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- ईरान से भारतीयों को निकालने का प्रयास जारी

Webdunia
सोमवार, 2 मार्च 2020 (15:26 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए जांच प्रकिया स्थापित करने के वास्ते सरकार ईरानी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

जयशंकर का यह बयान ऐसे वक्त आया, जब केरल के मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस नेता शशि थरूर सहित अनेक लोगों ने ईरान में भारतीय नागरिकों के फंसे होने पर सरकार से हस्तक्षेप की अपील की।
 
जयशंकर ने ट्वीट किया कि सीओवीआईडी19 के कारण लौटने के इच्छुक भारतीयों के मुद्दे पर काम कर रहे हैं। इस संबंध में कई ट्वीट मिले हैं। हम भारतीयों की वापसी के लिए जांच प्रक्रिया स्थापित करने के वास्ते ईरानी अधिकारियों के साथ समन्वय में हैं।
 
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से कोरोना वायरस के कारण ईरान में फंसे केरल के मछुआरों के मुद्दे पर जल्द कार्रवाई करने और उन्हें लाने के लिए ईरानी अधिकारियों के साथ सभी माध्यमों की तलाश करने की अपील की।
 
इससे पहले विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने रविवार को कहा कि सरकार को कोरोना वायरस के कारण मछुआरों समेत भारतीयों के ईरान में फंसे होने की रिपोर्ट मिली है और तेहरान में दूतावास इस मुद्दे पर स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।
 
ईरान में भारत के राजदूत जी. धर्मेन्द्र ने शनिवार को कहा था कि स्वदेश जाने की इच्छा रखने वाले भारतीयों की वापसी के लिए अधिकारी काम कर रहे हैं और ईरानी अधिकारियों के साथ चर्चा चल रही है। जम्मू-कश्मीर में कई नेताओं ने केंद्र से ईरान में फंसे केंद्र शासित प्रदेश के छात्रों समेत लोगों को निकाले जाने की अपील की है।
 
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि कोरोना वायरस के कारण 11 और लोगों की मौत हो गई और इससे संक्रमण के 385 और मामले सामने आए हैं जिससे इससे मरने वालों की संख्या यहां बढ़कर 54 और संक्रमित लोगों की संख्या 978 पहुंच गई है।
 
इससे पूर्व तेहरान में भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया था और कहा था कि वे स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। भारत ने भी 26 फरवरी को यात्रा परामर्श जारी किया था और कोरोना वायरस के कारण ईरान की गैरजरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी थी।
Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

आसियान-भारत समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत

अगला लेख