Hanuman Chalisa

intranasal: कोविड का नाक के जरिए दिया जाने वाला टीका उपयोग में अधिक आसान

Webdunia
मंगलवार, 13 सितम्बर 2022 (22:04 IST)
नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने कहा है कि हल्के संक्रमण और वायरस के संचरण की रोकथाम करने का वादा करने वाले नाक और मुंह के माध्यम से दिए जाने वाले टीके कोविड महामारी के लिए निर्णायक साबित हो सकते हैं। विश्व के पहले 'इंट्रानैसल' (नाक के माध्यम से दिए जाने वाले) टीके की खुराक भारतीयों को देने की तैयारी किए जाने के बीच विशेषज्ञों ने यह कहा है।
 
विशेषज्ञों ने कहा कि 'इंजेक्शन' के जरिए दिए जाने वाले टीके के विकल्प के रूप में नाक के माध्यम से दिया जाने वाला टीका अपेक्षाकृत सस्ता है। कोविड के नए-नए स्वरूप सामने आने के कारण विश्व को इसकी जरूरत है। इस महीने की शुरुआत में भारत बायोटेक ने घोषणा की थी कि विश्व का पहला 'इंट्रानैसल' कोविड-19 टीका इनकोवैक (बीबीवी154) को भारत के औषधि महानियंत्रक से 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए आपात उपयोग की सशर्त मंजूरी मिली है।
 
अनुसंधानकर्ताओं का मानना है कि नाक और मुंह के माध्यम से दिए जाने वाले टीके रोग के हल्के मामलों की रोकथाम कर सकते हैं और अन्य लोगों में वायरस के प्रसार को रोक सकते हैं जबकि कोविड के मौजूदा टीके ऐसा करने में अक्षम हैं।
 
वॉशिंगटन विश्वविद्यालय में प्राध्यापक डेविड टी. कुरियल ने कहा कि नए स्वरूपों का उभरना जारी रहने से टीकाकरण करा चुके लोगों के भी संक्रमित होने के कारण यह महामारी बनी हुई है। उन्होंने एक बयान में कहा कि नाक के माध्यम से दिया जाने वाला टीका वह टीका हो सकता है जिसकी जरूरत हमें संक्रमण का चक्र तोड़ने के लिए है।
 
प्रतिरक्षा विज्ञानी विनीता बल ने इस बात से सहमति जताते हुए कहा कि 'इंट्रानैसल' टीके ऊपरी श्वसन मार्ग में एंटीबॉडी पैदा करते हैं, जो सार्स-कोविड का प्रवेश बिंदु है। पुणे स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की प्रतिरक्षा विज्ञानी ने कहा कि इसका मतलब है कि वायरस को फेफड़े और अन्य अंगों तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया जाता है।
 
भारत एकमात्र देश नहीं है जिसने नाक या मुंह के माध्यम से दिए जाने वाले टीके को मंजूरी दी है। चीन ने भी ऐसा किया है। लेकिन चीन का इस तरह का टीका नाक और मुंह- दोनों माध्यमों से दिया जाने वाला टीका है जबकि भारत का इंट्रानैसल कोविड टीका नाक के माध्यम से दिया जाने वाला है। भारत बायोटेक ने कहा है कि उसका बीबीवी154 टीका सुरक्षित साबित हुआ है और इसने करीब 4,000 स्वयंसेवियों पर किए गए क्लिनिकल परीक्षण में एक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया उत्पन्न किया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

नवीनतम

रानी की वाव ने बढ़ाया भारत का गौरव, WOW Awards Asia 2026 में 3D प्रोजेक्शन शो को मिला गोल्ड अवार्ड

हार्मुज स्ट्रेट में UAE के 2 तेल टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला, 1 भारतीय की मौत; अमेरिका ने नाकेबंदी का किया ऐलान

पर्यावरण संरक्षण में क्यों पिछड़ रहा है भारत

900 साल पुरानी मूर्ति का रहस्य सुलझा, सरस्वतीजी की समझी जाने वाली मूर्ति निकली देवी गायत्री की दुर्लभ प्रतिमा

Strait of Hormuz : ईरान को ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका बनेगा 'हॉर्मुज का गार्जियन', मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा तनाव

अगला लेख