Hanuman Chalisa

डोनाल्ड ट्रंप ने Corona संक्रमण को बताया 'वरदान', देशवासियों से कही यह बड़ी बात...

Webdunia
गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020 (12:01 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण को अपने लिए एक 'अप्रत्यक्ष वरदान' बताते हुए बुधवार को देशवासियों से कहा कि वे सभी के लिए उसी दवाई का इंतजाम करेंगे, जिससे वे ठीक हुए हैं। कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप को इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ट्रंप ने एक वीडियो संदेश में कहा, मैं चाहता हूं कि सभी को वही इलाज मिले, जो आपके राष्ट्रपति को मिला है, क्योंकि मैं काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है कि यह भगवान का मुझे एक वरदान था। यह एक अप्रत्यक्ष वरदान था।ओवल कार्यालय के बाहर रोज गार्डन में खड़े होकर, ट्रंप ने अपने इलाज का श्रेय ‘रेगेनेरोन’ कंपनी की दवा को दिया।

ट्रंप को संक्रमित होने के बाद गत शुक्रवार को ‘वाल्टर रीड नेशनल मेडिकल सेंटर’ में भर्ती कराया गया था। उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया गत गुरुवार को कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे।
राष्ट्रपति ने वीडियो में कहा, मैं चाहता हूं कि आपको भी वही (दवाई) मिले, जो मुझे मिली और मैं उसे मुफ्त में उपलब्ध कराना चाहता हूं। हम इसे जल्द से जल्द अस्पताल में उपलब्ध कराएंगे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

नवीनतम

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी CJP का धरना जारी, क्या है उनकी 2 अन्य बड़ी मांगें

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का अंतत: इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों को भी लिखा खत

भारतीय Gen-Z का क्रिएटिव प्रोटेस्‍ट बनाम दुनिया के हिंसक आंदोलन, क्‍यों दुनियाभर में सराहे जा रहे हैं भारतीय Gen-Z

LIVE: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इ्स्तीफा

राहुल गांधी ने छात्रों की 3 मांगें गिनाईं, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें, पीएम मोदी देश से माफी मांगें

अगला लेख