Hanuman Chalisa

Corona virus संकट पर पत्रकारों से उलझकर सुर्खियां बटोर रहे हैं ट्रंप

Webdunia
गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (07:20 IST)
वॉशिंगटन। कोरोना वायरस महामारी के कारण पैदा हालात से निपटने में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका और संवाददाताओं पर उनकी तीखी टिप्पणी अमेरिकी मीडिया में सुर्खिंयां बटोर रही हैं। एक अग्रणी अखबार ने तो यहां तक टिप्पणी की है कि वे अमेरिकी इतिहास के सबसे खराब राष्ट्रपति हैं।
ALSO READ: Corona virus : डोनाल्ड ट्रंप बोले, देश को और मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ेगा...
'सीएनएन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप संवाददाता सम्मेलन में इन दिनों बचाव की मुद्रा में आ जाते हैं और तुरंत अपना आपा खो देते हैं। कोरोना वायरस संकट से निपटने में सरकार की कमियों के बारे में सवालों को भी वे अनसुना कर देते हैं। अमेरिका में कोरोना वायरस से 12,700 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,38,000 लोग संक्रमित हुए हैं।
 
सोमवार को ट्रंप ने स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग के एक अनुभवी अधिकारी की एक रिपोर्ट को बकवास बताया जिसमें उन्होंने देश में अस्पतालों में दवाओं की आपूर्ति में कमी की बात कही थी। ट्रंप ने कहा कि अधिकारी का बयान राजनीति से प्रेरित है।
ALSO READ: Corona से जंग, पीएम मोदी की शरण में अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप, मांगी यह खास दवा
संवाददाता सम्मेलन के दौरान मौजूदा हालात पर उठाए जाने वाले सवालों पर भी ट्रंप असहज हो जाते हैं। महामारी के कारण अब तक के सबसे बड़े संकट के समय उनके नेतृत्व पर उठते सवालों से भी वे नाखुशी जताते हैं।
 
वायरस के लिए समुचित मात्रा में जांच नहीं होने के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि हम संघीय सरकार हैं। हम नहीं मानते कि जांच के लिए चौराहे पर खड़े हो जाएं। 'न्यूयार्क टाइम्स' की एक खबर में कहा गया है कि ट्रंप कोरोना वायरस महामारी से पैदा चुनौती का सामना नहीं कर पा रहे हैं। 'वॉशिंगटन पोस्ट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक महामारी से निपटने में उनकी लापरवाही से साबित हो गया है कि वे अमेरिकी इतिहास के सबसे खराब राष्ट्रपति हैं। 
 
बहरहाल, ट्रंप भी अखबारों पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते और 'न्यूयॉर्क टाइम्स' और 'वॉशिंगटन पोस्ट' को 'फेक न्यूज' का स्रोत बताते रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

नवीनतम

Kashmir Cloudburst : अनंतनाग में बादल फटने से मची तबाही, घरों में घुसा पानी; फसलें और सेब के बाग बर्बाद

CM Yogi Adityanath : आयुष विश्वविद्यालय में नए छात्रावासों का उद्घाटन, महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में हुआ नामकरण

Monsoon Alert : 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 70 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने अपनी चेतावनी में क्या कहा

Gujarat : अमित शाह एक दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर, 'मिशन फाइव मिलियन ट्री' अभियान का करेंगे शुभारंभ

Iran-US Conflict : ईरान का जॉर्डन स्थित अमेरिकी बेस पर हमला करने का दावा, UAE, बहरीन और कतर में भी मिसाइल अलर्ट

अगला लेख