Hanuman Chalisa

Corona virus: ट्रंप ने जताई आशंका, आने वाले 2 हफ्ते बेहद कठिन

भाषा
बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (11:15 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लोगों को आगाह करते हुए कहा कि आने वाले 2 सप्ताह अमेरिका के लिए बेहद मुश्किल होंगे।
 
ट्रंप का यह बयान कोरोना वायरस के लिए बने कार्यबल के एक सदस्य डेबोरा ब्रिक्स के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका में 30 अप्रैल तक सामाजिक दूरी बनाए रखने सहित कई उपाय किए जाने के बावजूद मृतक संख्या 1 से 2 लाख तक पहुंच सकती है।  ब्रिक्स ने कहा था कि अगर कोई कदम नहीं उठाया गया तो 1.50 से 2 करोड़ लोगों तक की जान जा सकती है।
ALSO READ: Warning : अमेरिका में कहर बन सकता है कोरोना, जा सकती 1 से 2 लाख लोगों की जान
ट्रंप ने मंगलवार को कोरोना वायरस को लेकर किए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैं चाहता हूं कि अमेरिकी आने वाले मुश्किल दिनों के लिए तैयार रहें।  उन्होंने कहा कि हमें बेहद मुश्किल 2 हफ्तों का सामना करना होगा और फिर उम्मीद करते हैं कि जैसा विशेषज्ञ कह रहे हैं, हमें अंतत: उम्मीद की कोई रोशनी दिखेगी। लेकिन ये 2 हफ्ते बहुत बहुत दर्दनाक होने वाले हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 Kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी; जानिए आपके राज्य का हाल

गुजरात दौरे पर अमित शाह, भारत की पहली सहकारी टैक्सी सेवा 'भारत टैक्सी' का करेंगे शुभारंभ

क्या अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिया बड़ा संकेत

योगी सरकार का बड़ा कदम: आंगनबाड़ी और प्राथमिक स्कूलों की होगी मैपिंग, बच्चों को मिलेगा शिक्षा-पोषण का बेहतर लाभ

हैदराबाद में बनी Donald Trump Avenue, ट्रंप बोले- ऐसा सम्मान पाने वाला पहला अमेरिकी राष्ट्रपति

अगला लेख