biodatamaker

15 मिनट में हो गया राष्ट्रपति ट्रंप का Corona टेस्ट, दूसरी जांच में भी नहीं दिखे कोरोना के लक्षण

Webdunia
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (08:40 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस की दूसरी जांच में संक्रमित नहीं पाए गए और वह स्वस्थ हैं तथा उनमें इस जानलेवा बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। राष्ट्रपति की जांच ऐसी तकनीक से की गई जिसने 15 मिनट में ही नतीजे दे दिए। ट्रंप के कोरोना नेगेटिव पाए जाने से अमेरिका ने राहत की सांस ली है। 
 
ट्रंप के डॉक्टर सीन कोनली ने दूसरी जांच कराने की कोई वजह नहीं बताई। कोनली ने व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रीशम को भेजे एक ज्ञापन में कहा, ‘राष्ट्रपति कोविड-19 की जांच में संक्रमित नहीं पाए गए।‘
 
उन्होंने कहा कि आज सुबह राष्ट्रपति की एक नयी जांच प्रणाली के इस्तेमाल से कोविड-19 की फिर से जांच की गई। वह स्वस्थ हैं तथा उनमें इस रोग के कोई लक्षण नहीं हैं। महज एक मिनट में नमूने लिए गए और 15 मिनट में नतीजे आ गए।
 
इस रिपोर्ट पर ट्रंप ने कहा कि मैंने जांच कराई थी। यह (रिपोर्ट) अभी आई है। उन्होंने जांच इसलिए कराई थी क्योंकि उन्हें जानने की उत्सुकता थी कि यह कितनी जल्दी और तेजी से काम करता है।
 
इससे पहले वह संक्रमित पाए गए 2 लोगों के संपर्क में आने के बाद मार्च के मध्य में हुई जांच में भी संक्रमित नहीं पाए गए थे।
 
अमेरिका में इस संक्रमण के 2,36,339 मामले सामने आए है जो दुनिया में सबसे अधिक है तथा यहां इस बीमारी से 5,000 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

नवीनतम

महंगाई ने बिगाड़ा शेयर बाजार का मूड, सेंसेक्स 453 अंक टूटा; अगले हफ्ते इन सेक्टर्स पर नजर

इंदौर के सारांश जैन कोलंबो टेस्ट में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बेहद करीब

चुनाव से पहले UP में बड़ा सुरक्षा अलर्ट, अखिलेश-मायावती समेत 52 दिग्गजों को मिली बुलेटप्रूफ जैकेट

कनाडा के PM कार्नी ने अमेरिका के साथ तोड़ी व्यापार वार्ता, बौखलाए ट्रंप ने ठोका 50% टैरिफ, अब डॉलर के बदले डॉलर से जवाब

अगला लेख