Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में कुत्ता भी हुआ क्वारंटाइन!

कीर्ति राजेश चौरसिया
बुधवार, 20 मई 2020 (13:20 IST)
अभी तक कुत्तों में कोरोना (Corona) संक्रमण का कोई भी केस सामने नहीं आया है, लेकिन मध्यप्रदेश के 
टीकमगढ़ में बड़ा ही विचित्र मामला सामने आया है, जहां मालिक के साथ उनके कुत्ते को भी क्वारंटाइन किया गया है।
 
दरअसल, 16 मई को टीकमगढ़ शहर में दो सगी बहनों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। ये दोनों बहनें इंदौर से आई थीं, जहां वे पढ़ाई कर रही थीं। 
 
दोनों बहनों के पॉजिटिव होने के बाद उनकी सहेलियों व परिजनों के साथ ही नौकर, दूधवाले और यहां तक कि उनके पालतू कुत्ते शेरू को भी क्वारंटाइन कर दिया गया। इन सभी को जिला मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर बने एक क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। संभवत: यह पहला मामला है, जब परिजनों के साथ उनके कुत्ते को क्वारंटाइन में रखा गया है। 
 
क्वारंटाइन सेंटर प्रभारी लवली सिंह का कहना है कि ऐसा पहली बार देखा गया है, जब किसी कुत्ते को 
क्वारंटाइन किया गया है। यहां कुत्ते शेरू को दूध, बिस्किट सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके साथ ही शेरू सेंटर की बाउंड्री के अंदर ही मालिक के साथ सुबह-शाम सैर करता है और यहां अपने मालिक के साथ ठाठ से रह रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या आहत है… रामलला के घर 'लूट' ने आस्था को घायल किया, सरयू किनारे गूंज रहा एक ही सवाल— 'अब न्याय कब?'

दान की गणना पर चंपत राय ने उठाए सवाल! आखिर किस पर साधा निशाना

गुजरात के गोसाबारा तट से 30.67 लाख की चरस जब्त, नवा बंदर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

ईरान ने जारी किया अयातुल्ला खामेनेई के घर पर हमले का वीडियो, मलबे में तब्दील दिखा पूरा परिसर

LIVE: भारी बारिश से दिल्ली की पानी-पानी, रोहिणी में इमारत गिरने से 4 की मौत

अगला लेख