sundarkand

बंगाल में Corona संदिग्ध डॉक्टर की मौत, 3 स्वास्थ्यकर्मियों की भी गई जान

Webdunia
मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (19:22 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संदिग्ध एक और स्वास्थ्यकर्मी की मौत का मामला सामने आया है, जो पिछले तीन दिन में चिकित्साकर्मियों की कोरोना से संबंधित दूसरी मौत है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण कोलकाता के एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में कार्यरत 69 वर्षीय हड्डी रोग विशेषज्ञ कोविड-19 के संदिग्ध मरीज थे और साल्ट लेक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें वेंटिलेंटर पर रखा गया। सूत्रों के अनुसार सोमवार रात उनकी मृत्यु हो गई। तीन दिन पहले भी इस जानलेवा विषाणु से यहां वरिष्ठ सरकारी चिकित्सक की मौत हुई थी।
  
सूत्रों ने बताया कि वह कोरोना वायरस के संदेह और अन्य बीमारियों के कारण 14 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती हुए थे और 17 अप्रैल से वेंटिलेशन पर थे। वह कोलकाता के बोंडेल गेट में पूर्वी क्षेत्र के निवासी थे। स्वास्थ विभाग इसकी जांच कर रहा है कि डॉक्टर की मौत कोविड-19 से हुई है या किसी अन्य वजह से। इससे पहले रविवार को मौलाली स्थित केंद्रीय मेडिकल स्टोर में अतिरिक्त निदेशक विप्लव दासगुप्ता की कोरोना से मृत्यु हुई थी।
 
इस बीच, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा है कि यह समय राज्यपाल अथवा केंद्र सरकार से टकराव का नहीं है बल्कि मौजूदा स्थिति से निपटने का रास्ता निकालने का वक्त है। धनखड़ ने ट्वीट कर कहा कि हमारी जनता की चिंता हमारा विषय होना चाहिए, ना कि टकराव। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिमी यूपी में ‘पीडीए’ की नई बिसात, जाट बनाम जाटव-गुर्जर की सियासी गोलबंदी

PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी का तंज, बोले- ‘बाबर के नाम पर गालियां देते थे, उसी देश ने दिया अवार्ड’

अमेरिका से तनाव, चीन-रूस से नजदीकियां, SCO समिट में पीएम मोदी पर क्यों टिकी हैं दुनिया की निगाहें?

47 किमी और 16 साल की बच्‍ची, बस में 2 दरिंदों ने दिल्‍ली के कश्‍मीरी गेट तक मचाई हैवानियत, जानिए गैंगरेप की पूरी कहानी

Gen Z के मुद्दों पर विपक्ष को जवाब देंगे पीएम मोदी: 11 साल बाद वडोदरा में युवाओं के बीच भरेंगे हुंकार

अगला लेख