dipawali
✕

ओमिक्रॉन को मात देने वाला कर्नाटक का डॉक्टर फिर Corona संक्रमित

Webdunia
मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 (15:54 IST)
बेंगलुरु। कोरोनावायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रॉन’ को शिकस्त दे चुका शहर का एक डॉक्टर फिर से कोविड-19 से पीड़ित पाया गया है। यह डॉक्टर भारत में ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित मिले पहले दो लोगों में से एक है।
 
इस बीच, पुलिस ने उस दक्षिण अफ्रीकी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है जो अधिकारियों को सूचना दिए बिना देश से बाहर चला गया है। गुजराती मूल का दक्षिण अफ्रीकी व्यक्ति यहां पृथक-वास में था और वह सूचना दिए बिना दुबई के लिए रवाना हो गया।
 
बृहत बेंगलुरु महानगरपालिका के एक अधिकारी ने कहा कि यह सच है कि ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित मिला डॉक्टर फिर से कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है। संबंधित डॉक्टर को पृथक-वास में रखा गया है और उसे हल्के लक्षण हैं।
 
इस बीच, पुलिस ने उस दक्षिण अफ्रीकी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है जो पृथक-वास के नियमों का उल्लंघन कर और अधिकारियों को बिना सूचना दिए देश से बाहर चला गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों को बिना बताए संक्रमित व्यक्ति को जाने देने को लेकर एक पांच सितारा होटल के प्रबंधन और कर्मचारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख