Daily Horoscope
✕

सावधान ! Corona Vaccine के लिए अज्ञात लिंक पर भूलकर भी न करें रजिस्ट्रेशन, अन्यथा...

Webdunia
गुरुवार, 18 मार्च 2021 (20:04 IST)
भोपाल। कोरोनावायरस वैक्सीनेशन (Coronavirus Vaccination) के लिए इस समय सभी लोग रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। ऐसे में कई लोग अनधिकृत लिंक पर रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस कर ठगी का भी शिकार हो रहे हैं। ऐसे में टीकाकरण के किसी भी अज्ञात लिंक पर न तो क्लिक करें न ही रजिस्ट्रेशन के लिए प्रोसेस करें। ऐसा करने से पहले इस बात की पूरी तरह से पुष्टि कर लें कि संबंधित लिंक सही हो। 
 
वैसे भी वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन के लिए अलग से कोई लिंक नहीं भेजी जाती। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। निर्धारित लिंक पर जाकर कोई भी व्यक्ति तय मापदंडों के अनुरूप रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। दरअसल, जब आप पहले डोज लगवाते हैं, उसी समय आपको दूसरे डोज की तारीख बता दी जाती है।

Coronavirus वैक्सीनेशन के लिए बहुत ही आसान है रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरी प्रक्रिया...

दरअसल, इस संबंध में पुलिस विभाग ने हाल ही में एक पत्र जारी कर सभी को सावधान भी किया है। पत्र के मुताबिक एक पुलिसकर्मी को फर्जी लिंक भेजकर ठग लिया गया। पुलिसकर्मी को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से लिंक प्राप्त हुई थी, उस व्यक्ति ने रजिस्ट्रेशन के लिए प्रोसेस करने को कहा गया, जब कर्मी ने प्रोसेस किया तो उसके खाते से बड़ी रकम निकल गई। 
ऐसे में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि कोरोनाकाल में साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ गई हैं। किसी भी परिस्थिति में अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी से भी शेयर न करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

नवीनतम

US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान, व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल का दायरा, 3 मेडिकल, 3 नर्सिंग कॉलेज शुरू, एमबीबीएस की 1700, नर्सिंग की 11,495 सीटें

उत्‍तराखंड में कल से शुरू होगी डिजिटल स्व-गणना, राज्यपाल-सीएम से शुरुआत, निदेशालय ने की पूरी तैयारी

लाभ पंचमी के दिन एक्शन मोड में DyCM हर्ष संघवी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

अगला लेख