dharma sangrah

क्या WHO ने B.1.617 के लिए 'भारतीय वैरिएंट' शब्द यूज किया? स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया

Webdunia
बुधवार, 12 मई 2021 (21:12 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस के बी.1.617 स्वरूप को 'भारतीय स्वरूप' कहे जाने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपने दस्तावेज में इस स्वरूप के लिए 'भारतीय' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। मंत्रालय ने 'निराधार और बेबुनियाद' मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया जिसमें बी.1.617 स्वरूप के लिए 'भारतीय स्वरूप' का उपयोग किया है जिसे डब्ल्यूएचओ ने हाल ही में 'वैश्विक चिंता वाला स्वरूप' कहा था।

ALSO READ: WHO को आशंका, वैक्सीन को भी चकमा दे सकता है Coronavirus का भारतीय वैरिएंट
 
डब्ल्यूएचओ ने यह भी कहा कि वह वायरस या स्वरूप की पहचान उन देशों के नामों के साथ नहीं करता है, जहां यह सबसे पहले पाया गया है। डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया ने एक ट्वीट में कहा कि हम उनके वैज्ञानिक नामों से उनका उल्लेख करते हैं और सभी से अनुरूपता के लिए ऐसा करने का अनुरोध करते हैं। मंत्रालय ने कहा कि कई मीडिया रिपोर्टों में बी.1.617 को वर्गीकृत करने की विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की खबरों को वैश्विक चिंता के रूप में उल्लेख किया गया है। इनमें से कुछ रिपोर्टों में कोरोनावायरस के बी.1.617 स्वरूप को 'भारतीय स्वरूप' कहा गया है।

ALSO READ: Corona के B.1.617 वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी है कोविशील्ड और कोवैक्सीन, अध्ययन में खुलासा
 
मंत्रालय ने कहा कि ये मीडिया रिपोर्ट बिना किसी आधार के और बेबुनियाद हैं। उसने कहा कि यह स्पष्ट है कि डब्ल्यूएचओ ने अपने 32 पृष्ठ के दस्तावेज में कोरोनावायरस के बी.1.617 स्वरूप के लिए 'भारतीय स्वरूप' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। मंत्रालय ने कहा कि वास्तव में इस मामले पर उसकी रिपोर्ट में 'भारतीय' शब्द का उपयोग नहीं किया गया है।

 
 
डब्ल्यूएचओ में कोविड-19 तकनीकी प्रमुख डॉ. मारिया वान केरखोव ने सोमवार को कहा था कि भारत में पहली बार पहचाने गए वायरस के बी.1.617 स्वरूप को 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इससे पहले डब्ल्यूएचओ ने कहा था कि भारत में पिछले साल पहली बार सामने आया कोरोनावायरस का बी.1.617 स्वरूप 44 देशों में पाया गया है और यह 'स्वरूप चिंताजनक' है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल में आवासीय इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी पर सीलिंग की कार्रवाई, 10 नंबर व्यापारी संघ ने जताया विरोध, निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल

अघोरी ने शमशान से जलते शव का मांस निकालकर खाया, कहा- ‘यह बहुत टेस्टी है’, वीडियो शेयर किया, उज्‍जैन का संत समाज भड़का

तमिलनाडु में छिड़ी रार! TVK के दावों पर भड़की कांग्रेस, कहा- राहुल गांधी ही होंगे PM फेस

पश्चिमी यूपी में ‘पीडीए’ की नई बिसात, जाट बनाम जाटव-गुर्जर की सियासी गोलबंदी

PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी का तंज, बोले- ‘बाबर के नाम पर गालियां देते थे, उसी देश ने दिया अवार्ड’

अगला लेख