Hanuman Chalisa

Corona virus : बाबा गुरमीत जेल में, डेरा ने बढ़ाए मदद के लिए हाथ

Webdunia
शुक्रवार, 27 मार्च 2020 (20:05 IST)
सिरसा। कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण के फैलने से रोकने को लेकर केंद्र तथा हरियाणा सरकार की ओर से लॉकडाउन तथा कर्फ्यू के दौरान किए जा रहे प्रबंधों के बीच सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा ने भी आगे हाथ बढ़ाए हैं।

डेरा सच्चा सौदा प्रबंधक मंडल ने शुक्रवार को हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सरकारों के साथ-साथ केंद्र सरकार को एक पत्र लिखकर हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया है। डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा की लाखों की तादाद में ग्रीन एस. वेलफेयर फोर्स बनी हुई हैं, जो देश के किसी भी हिस्से में आपदा व विपदा के समय आगे बढ़कर काम करती है।

देश में महासफाई अभियान, पौधारोपण, शरीर दान, रक्तदान जैसे अभियान छोड़कर विश्व कीर्तिमान हासिल किया है। ज्ञातव्य है कि डेरा सचा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के रेप व हत्या के मामले में जेल चले जाने के बाद हालांकि डेरे में धार्मिक, सामाजिक व अन्य आयोजन बंद है। बावजूद इसके डेरा प्रबंधक मंडल ने आगे आकर इस विपदा की घड़ी में सेवा करने का हाथ बढ़ाया है।

जिला उपायुक्त रमेशचंद्र विधान ने बताया डेरा सच्चा सौदा प्रबंधक मंडल का एक दल उन्हें मिला है। फिलहाल ग्रीन एस. वेलफेयर फोर्स के जवानों की बजाय घरों में बंद गरीब व रोजमर्रा की कमाकर खाने वाले लोगों के लिए सूखे राशन की नितांत आवश्यकता है, इसलिए उन्होंने डेरा सहित अन्य धार्मिक सामाजिक व अन्य संस्थाओं से आगे बढ़कर सूखा राशन प्रशासन को मुहैया करवाने की अपील की है।

वहीं, दूसरी ओर सिरसा के गांव संगर साधा स्थित डेरा बाबा भूमणशाह के के संत बाबा ब्रह्मास्मि जिला उपायुक्त को 5 लाख का सहायतार्थ चेक सौंपा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

पावागढ़ में पहाड़ी से गिरीं विशाल चट्टानें, 2 श्रद्धालुओं की मौत; कई और दबे होने की आशंका

66 दिन बाद खुला हार्मुज स्ट्रेट: अमेरिका ने हटाई नाकेबंदी, फिर दौड़ने लगे तेल टैंकर

सोने के आयात में 70% गिरावट, मोदी की अपील और बढ़े शुल्क का दिखा असर

भविष्य की सैन्य ताकत के लिए भारत का स्वदेशी ड्रोन पर जोर

Top News 19 June : हार्मुज स्ट्रेट से अमेरिकी नाकेबंदी हटी, ईरान से वार्ता टली; सोने के आयात में 70% गिरावट

अगला लेख